- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बाप-बेटों की शेयर मार्केट ठगी: 50 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी, जमीन और कारें खरीदी
बाप-बेटों की शेयर मार्केट ठगी: 50 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी, जमीन और कारें खरीदी
Kawardha, cg
छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लोगों से 50 करोड़ रुपए से अधिक ठगने वाले बाप-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने निवेशकों को हर महीने 10% मुनाफा और एक साल बाद मूलधन लौटाने का वादा करके प्रदेशभर में ठगी की।
30 अक्टूबर 2024 को शिव सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD. के संचालकों ने उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
19 अगस्त 2025 को पुलिस ने धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे (29) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि केवल कवर्धा जिले में ही 1 करोड़ 39 लाख की ठगी हुई, जबकि अन्य जिलों में कुल ठगी 50 करोड़ रुपए से अधिक रही।
ठगी से अर्जित पैसों का उपयोग आरोपियों ने संपत्ति खरीदने में किया। बिलासपुर में 57 लाख और कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख की जमीन खरीदी गई। इसके अलावा दो कारें भी खरीदी गईं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि लगातार कई दिनों तक दस्तावेजों की जांच, तकनीकी विश्लेषण और जिलों में दबिश के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए गए हैं। जांच अभी जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए