रजत मुकुट और त्रिपुंड से सजे भोलेनाथ, भोर में गूंजा ‘हर हर महादेव’

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर तड़के चार बजे भगवान महाकाल के द्वार भक्तों के लिए खुले। अलौकिक भोर में संपन्न हुई भस्म आरती में बाबा का दिव्य श्रृंगार सभी को मंत्रमुग्ध कर गया। इस पावन अवसर पर महाकाल को रजत मुकुट, त्रिपुंड और आभूषणों से सजाया गया, जबकि गर्भगृह में भक्तिभाव और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण पवित्र हो उठा।

पंचामृत और भस्म से हुआ विशेष पूजन

आरती आरंभ होने से पहले पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात हरिओम जल अर्पित कर भगवान का ध्यान करते हुए प्रथम घंटाल बजाई गई और फिर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पण की गई।

रजत मुकुट और मुण्डमाल से सुसज्जित हुए महाकाल

भस्म आरती के उपरांत भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया। पुजारियों ने रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और पुष्पमालाएं अर्पित कीं। इसके बाद सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से महाकाल का भव्य अलंकरण हुआ। दिव्य प्रकाश में सजे भोलेनाथ का स्वरूप दर्शन मात्र से भक्तों के हृदय को आनंद और शांति से भर रहा था।

श्रद्धालुओं ने बताया कि भोर की इस आरती में उपस्थित होना अपने आप में परम सौभाग्य है, क्योंकि यह वह क्षण होता है जब उज्जैन नगरी में भक्ति, भस्म और भोर की रौशनी एक साथ भगवान के चरणों में समर्पित होती है।baba

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

रजत मुकुट और त्रिपुंड से सजे भोलेनाथ, भोर में गूंजा ‘हर हर महादेव’

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर तड़के चार बजे भगवान महाकाल के द्वार भक्तों के लिए खुले। अलौकिक भोर में संपन्न हुई भस्म आरती में बाबा का दिव्य श्रृंगार सभी को मंत्रमुग्ध कर गया। इस पावन अवसर पर महाकाल को रजत मुकुट, त्रिपुंड और आभूषणों से सजाया गया, जबकि गर्भगृह में भक्तिभाव और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण पवित्र हो उठा।

पंचामृत और भस्म से हुआ विशेष पूजन

आरती आरंभ होने से पहले पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात हरिओम जल अर्पित कर भगवान का ध्यान करते हुए प्रथम घंटाल बजाई गई और फिर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पण की गई।

रजत मुकुट और मुण्डमाल से सुसज्जित हुए महाकाल

भस्म आरती के उपरांत भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया। पुजारियों ने रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और पुष्पमालाएं अर्पित कीं। इसके बाद सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से महाकाल का भव्य अलंकरण हुआ। दिव्य प्रकाश में सजे भोलेनाथ का स्वरूप दर्शन मात्र से भक्तों के हृदय को आनंद और शांति से भर रहा था।

श्रद्धालुओं ने बताया कि भोर की इस आरती में उपस्थित होना अपने आप में परम सौभाग्य है, क्योंकि यह वह क्षण होता है जब उज्जैन नगरी में भक्ति, भस्म और भोर की रौशनी एक साथ भगवान के चरणों में समर्पित होती है।baba

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bholenath-adorned-with-silver-crown-and-tripund-har-har-mahadev/article-35527

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.