भोपाल गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी फरहान को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी, मंत्री बोले- ऐसे दरिंदों को छाती पर गोली मारो

Bhopal

शहर को झकझोर देने वाले बहुचर्चित गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी फरहान को शुक्रवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे एक अन्य आरोपी की तलाश में लेकर जा रही थी।

 रास्ते में फरहान ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी छीना-झपटी के दौरान चली गोली उसके पैर में जा लगी। फरहान को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा तैनात है।

घटना की पृष्ठभूमि

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में दर्ज हुए इस हाईप्रोफाइल मामले में फरहान पर आरोप है कि उसने भोपाल के एक कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने फरहान को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिनके अनुसार वह गांजा और शराब का आदी है और पीड़िताओं को भी जबरन नशा कराता था।

तीन छात्राओं से एक साथ दरिंदगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरहान के मोबाइल से मिले एक वीडियो में वह तीन छात्राओं के साथ क्रूरतापूर्ण तरीके से रेप करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दागता नजर आता है। आरोपी ने कई वीडियो एक खास फोल्डर में सेव कर रखे थे, जिनका इस्तेमाल वह ब्लैकमेलिंग के लिए करता था।

मंत्री का कड़ा बयान

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने सख्त लहजे में कहा, "ऐसे दरिंदों के पैर पर नहीं, सीने पर गोली मारनी चाहिए। लव जिहाद अब मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे अपराधियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए।"

अब हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज

फरहान पर अब हत्या के प्रयास की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, उसे सब-इंस्पेक्टर विजय बामने और अन्य चार पुलिसकर्मी सीहोर जिले के बिलकिसगंज में फरार आरोपी अबरार की तलाश में लेकर जा रहे थे। सरवर गांव के पास उसने पेशाब का बहाना कर गाड़ी रुकवाई और वहीं हथियार छीनने का प्रयास किया।

पुलिस और समाज दोनों पर चुनौती

इस हृदयविदारक प्रकरण ने ना केवल पुलिस प्रशासन बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। आरोपी की सोच, अपराध की प्रकृति और पीड़िताओं की मानसिक व शारीरिक पीड़ा ने राज्यभर में आक्रोश पैदा कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी फरहान को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी, मंत्री बोले- ऐसे दरिंदों को छाती पर गोली मारो

Bhopal

 रास्ते में फरहान ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी छीना-झपटी के दौरान चली गोली उसके पैर में जा लगी। फरहान को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा तैनात है।

घटना की पृष्ठभूमि

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में दर्ज हुए इस हाईप्रोफाइल मामले में फरहान पर आरोप है कि उसने भोपाल के एक कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने फरहान को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिनके अनुसार वह गांजा और शराब का आदी है और पीड़िताओं को भी जबरन नशा कराता था।

तीन छात्राओं से एक साथ दरिंदगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरहान के मोबाइल से मिले एक वीडियो में वह तीन छात्राओं के साथ क्रूरतापूर्ण तरीके से रेप करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दागता नजर आता है। आरोपी ने कई वीडियो एक खास फोल्डर में सेव कर रखे थे, जिनका इस्तेमाल वह ब्लैकमेलिंग के लिए करता था।

मंत्री का कड़ा बयान

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने सख्त लहजे में कहा, "ऐसे दरिंदों के पैर पर नहीं, सीने पर गोली मारनी चाहिए। लव जिहाद अब मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे अपराधियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए।"

अब हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज

फरहान पर अब हत्या के प्रयास की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, उसे सब-इंस्पेक्टर विजय बामने और अन्य चार पुलिसकर्मी सीहोर जिले के बिलकिसगंज में फरार आरोपी अबरार की तलाश में लेकर जा रहे थे। सरवर गांव के पास उसने पेशाब का बहाना कर गाड़ी रुकवाई और वहीं हथियार छीनने का प्रयास किया।

पुलिस और समाज दोनों पर चुनौती

इस हृदयविदारक प्रकरण ने ना केवल पुलिस प्रशासन बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। आरोपी की सोच, अपराध की प्रकृति और पीड़िताओं की मानसिक व शारीरिक पीड़ा ने राज्यभर में आक्रोश पैदा कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-gangrape-case-chief-accused-farhan-was-shot-in-police/article-19522

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.