- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- भोपाल से बाबा बर्फानी के बुलावे पर निकले श्रद्धालु, 20 जुलाई को होगी पवित्र गुफा में हाजिरी
भोपाल से बाबा बर्फानी के बुलावे पर निकले श्रद्धालु, 20 जुलाई को होगी पवित्र गुफा में हाजिरी
BHOPAL, MP
सावन का महीना शुरू होते ही शिवभक्ति का रंग और गहरा हो गया है। राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा से शनिवार को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
इस जत्थे में कुल 20 श्रद्धालु शामिल हैं, जो 20 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों का तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया।
इस दल का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी स्टेशन मंडल के मंडल महामंत्री दुर्गेश बैंन कर रहे हैं। उनके साथ विपिन शर्मा, रजनीश पांडे, प्रदीप पांडे, सनी यादव, मुकेश साहू, चंद्रमोहन साहू, संदीप साहू, दीपक महावर सहित अन्य श्रद्धालु भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
.jpeg)
श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, तप और विश्वास की परीक्षा है। बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिलना स्वयं भगवान शिव का आशीर्वाद माना जाता है। सभी यात्रियों ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ यात्रा का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि हर वर्ष सावन में लाखों श्रद्धालु हिमालय की दुर्गम वादियों से होकर अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं। प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। भोपाल से रवाना हुआ यह जत्था भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
भोपाल से बाबा बर्फानी के बुलावे पर निकले श्रद्धालु, 20 जुलाई को होगी पवित्र गुफा में हाजिरी
BHOPAL, MP
इस जत्थे में कुल 20 श्रद्धालु शामिल हैं, जो 20 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों का तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया।
इस दल का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी स्टेशन मंडल के मंडल महामंत्री दुर्गेश बैंन कर रहे हैं। उनके साथ विपिन शर्मा, रजनीश पांडे, प्रदीप पांडे, सनी यादव, मुकेश साहू, चंद्रमोहन साहू, संदीप साहू, दीपक महावर सहित अन्य श्रद्धालु भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
.jpeg)
श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, तप और विश्वास की परीक्षा है। बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिलना स्वयं भगवान शिव का आशीर्वाद माना जाता है। सभी यात्रियों ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ यात्रा का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि हर वर्ष सावन में लाखों श्रद्धालु हिमालय की दुर्गम वादियों से होकर अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं। प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। भोपाल से रवाना हुआ यह जत्था भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहा है।
खबरें और भी हैं
VIDEO : सीधी में जलभराव ने खोली नगरपालिका की तैयारी की पोल
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.