धान की रोपाई कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में ही थम गई सांस

सीधी, MP

सीधी के बिठौली गांव की घटना, तेज बारिश के बीच हुआ हादसा; दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

जिले में शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश एक किसान के परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई। सिहावल जनपद के ग्राम पंचायत बिठौली में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रामदयाल पटेल (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय स्वयंवर पटेल, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे उनकी चपेट में आ गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत में मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम पंचायत बिठौली के सरपंच प्रवेश पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर अमिलिया थाना पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई।

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रामदयाल पटेल अपने परिवार के मुखिया और मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो पुत्र हैं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। गांव के लोगों का कहना है कि रामदयाल मेहनती और मिलनसार किसान थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2026 By दैनिक जागरण

धान की रोपाई कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में ही थम गई सांस

सीधी, MP

जिले में शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश एक किसान के परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई। सिहावल जनपद के ग्राम पंचायत बिठौली में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रामदयाल पटेल (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय स्वयंवर पटेल, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे उनकी चपेट में आ गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत में मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम पंचायत बिठौली के सरपंच प्रवेश पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर अमिलिया थाना पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई।

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रामदयाल पटेल अपने परिवार के मुखिया और मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो पुत्र हैं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। गांव के लोगों का कहना है कि रामदयाल मेहनती और मिलनसार किसान थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vindhya-rewa/lightning-fell-on-a-farmer-who-was-planting-paddy-and/article-59038

खबरें और भी हैं

औपनिवेशिक विरासत पर राष्ट्रीय विमर्श की मांग, 'औपनिवेशिक पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति दिवस' का प्रस्ताव
कौन होगा दतिया विधानसभा उपचुनाव में जनता की पहली पसंद?
Select one option below:

टाप न्यूज

औपनिवेशिक विरासत पर राष्ट्रीय विमर्श की मांग, 'औपनिवेशिक पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति दिवस' का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2026: भारत और ब्रिटेन के बदलते संबंधों को केवल व्यापार और कूटनीति के नजरिए से नहीं,...
देश विदेश 
औपनिवेशिक विरासत पर राष्ट्रीय विमर्श की मांग, 'औपनिवेशिक पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति दिवस' का प्रस्ताव

कटनी से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, वर्षाकालीन सत्र में पेश होगी समान नागरिक संहिता

सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, सिंचाई और विकास योजनाओं पर रखी सरकार की प्राथमिकताएं; जगदीशपुर में...
मध्य प्रदेश 
कटनी से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, वर्षाकालीन सत्र में पेश होगी समान नागरिक संहिता

धान की रोपाई कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में ही थम गई सांस

सीधी के बिठौली गांव की घटना, तेज बारिश के बीच हुआ हादसा; दो बेटों के सिर से उठा पिता का...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
धान की रोपाई कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में ही थम गई सांस

VIDEO : सीधी में जलभराव ने खोली नगरपालिका की तैयारी की पोल

गायत्री कॉम्प्लेक्स मुख्य मार्ग पर भरा पानी, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई भारी परेशानी; हर साल उठता है यही...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
VIDEO :  सीधी में जलभराव ने खोली नगरपालिका की तैयारी की पोल

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.