एमपी में कोहरे की पकड़ ढीली, लेकिन सर्दी कायम: 10 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस बदलेगा मौसम का मिजाज

भोपाल (म.प्र.)

On

सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा, अगले हफ्ते मावठा गिरने के संकेत

मध्यप्रदेश में कोहरे का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है, हालांकि ठंड का प्रभाव अब भी बना हुआ है। गुरुवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल में सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी जैसे शहरों में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कोहरे का असर थोड़ा ज्यादा रहा।

गुना, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल उत्तर भारत में सक्रिय ठंडी हवाओं की वजह से रात और सुबह के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। हालांकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 10 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठा गिरने यानी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने पर तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ सकता है।

फिलहाल लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

छत्तीसगढ़ में शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक, बजट के बाद ही होंगे नए क्रय आदेश

टाप न्यूज

छत्तीसगढ़ में शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक, बजट के बाद ही होंगे नए क्रय आदेश

15 फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगा प्रतिबंध, विशेष परिस्थितियों में वित्त विभाग की अनुमति जरूरी
छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक, बजट के बाद ही होंगे नए क्रय आदेश

MPPSC में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, सितंबर में होगी परीक्षा

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 19 मार्च तक जमा कर सकेंगे फीस
देश विदेश 
MPPSC में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, सितंबर में होगी परीक्षा

रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया, 27–28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

निवेश, रोजगार और विकास की रणनीति पर होगा मंथन, विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ियों से जुड़ेगी राज्य सरकार
छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया, 27–28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

आज की सरकारी नौकरी: MPPSC में 39 पद, जम्मू-कश्मीर में SI की 83 वैकेंसी, बिहार में 102 ऑडिटर पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और बिहार में अलग-अलग विभागों में भर्ती नोटिफिकेशन जारी, फरवरी से आवेदन शुरू
देश विदेश 
आज की सरकारी नौकरी: MPPSC में 39 पद, जम्मू-कश्मीर में SI की 83 वैकेंसी, बिहार में 102 ऑडिटर पदों पर भर्ती

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.