ड्रॉप बॉक्स से चोरी अकाउंट-पे चेक कैश कराने वाला पकड़ा गया, पंजाब से हुई गिरफ्तारी

ग्वालियर (म.प्र.)

On

पंजाब के अमृतसर से आरोपी की गिरफ्तारी, आधार कार्ड की गलती से खुली चेक चोरी और फर्जी कैशिंग की साजिश

ग्वालियर में बैंक के चेक ड्रॉप बॉक्स से अकाउंट-पे चेक चोरी कर उसे कैश कराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरी किए गए चेक के जरिए एक लाख रुपए नकद निकलवाए थे। आरोपी की पहचान आधार कार्ड की मदद से हुई, जो उसने खुद बैंक में भुगतान के दौरान जमा कराया था।

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चेक ड्रॉप बॉक्स से चोरी किसने की और चेक में छेड़छाड़ किस स्तर पर हुई। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चेक उसे जम्मू निवासी उसके दोस्त ने दिया था, जिसने कथित तौर पर पूरी साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस उस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

कैसे खुला मामला

यह मामला नवंबर 2025 का है। नंदीगेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की प्रिंसिपल कल्पना सिकरवार ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा का एक लाख रुपए का अकाउंट-पे चेक स्कूल कर्मचारी के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की अचलेश्वर शाखा के ड्रॉप बॉक्स में जमा कराया गया था।

अगले ही दिन पता चला कि उसी चेक से बैंक ऑफ बड़ौदा की जिंसी नाला शाखा से एक लाख रुपए नकद निकाल लिए गए हैं। जबकि अकाउंट-पे चेक से कैश भुगतान संभव नहीं होता। इससे साफ हो गया कि चेक चोरी कर उसमें हेरफेर की गई है।

आधार कार्ड बना आरोपी की कमजोरी

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची, जहां जानकारी मिली कि 50 हजार रुपए से अधिक की राशि निकालने पर आधार कार्ड का विवरण लिया जाता है। आरोपी ने कैश निकालते वक्त अपना असली आधार कार्ड बैंक में दे दिया था।

आधार नंबर की जांच में आरोपी की पहचान अमृतसर के साहिबजादा फतेह सिंह नगर, गेट हकीमा निवासी 44 वर्षीय रजनीश चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने अमृतसर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद ग्वालियर लाकर गिरफ्तार कर लिया।

जम्मू निवासी दोस्त बताया मास्टरमाइंड

पूछताछ में रजनीश ने कबूल किया कि चेक चोरी करना और उसमें बदलाव करना उसके दोस्त सुनील कुमार का काम था, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। रजनीश के मुताबिक, दोनों की पहचान कोविड काल के बाद एक मेले में हुई थी, जहां वे साथ में काम करते थे।

नवंबर 2025 में दोनों काम की तलाश में ग्वालियर आए थे। इसी दौरान सुनील ने उसे चोरी किया हुआ चेक दिया और नकद निकालने के लिए कहा। पुलिस का मानना है कि सुनील ने ही ड्रॉप बॉक्स से चेक निकालकर अकाउंट-पे को सामान्य चेक में बदला था।

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है। दूसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले की कड़ियां पूरी तरह जुड़ सकेंगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-who-cashed-account-pay-checks-stolen-from-drop-box-was/article-45347

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.