मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध तेज, कुकी समूहों ने आज विधानसभा सत्र के दिन बंद बुलाया

नेशनल न्यूज

On

नई सरकार के शपथ के बाद पहला सत्र, कुकी-जो संगठनों का आरोप—समुदाय के फैसले के खिलाफ सरकार में शामिल हुईं नेमचा

मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक और सामाजिक तनाव एक बार फिर सतह पर आ गया है। गुरुवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के बीच राज्य की नई उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को लेकर कुकी समुदाय के संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कुकी-जो समूहों के संयुक्त मंच जॉइंट फोरम ऑफ सेवन (JF7) ने शुक्रवार को कुकी बहुल इलाकों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया है।

यह सत्र मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने गुरुवार शाम चार बजे से विधानसभा सत्र आहूत किया है। इसी बीच, दिल्ली में बुधवार शाम कुकी-जो संगठनों से जुड़े लोगों ने मणिपुर भवन के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और राज्य नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध की वजह कुकी समुदाय से आने वाली भाजपा विधायक नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री बनाए जाना है। कुकी-जो परिषद का कहना है कि समुदाय ने सामूहिक रूप से सरकार में शामिल न होने का फैसला किया था। इसके बावजूद किसी विधायक द्वारा पद स्वीकार करना पूरे समुदाय की सहमति को तोड़ने जैसा है। परिषद ने साफ किया है कि ऐसे किसी फैसले की जिम्मेदारी संगठन नहीं लेगा।

नेमचा किपगेन कांगपोकपी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की सरकार में सामाजिक कल्याण, सहकारिता, वाणिज्य, उद्योग और वस्त्र जैसे अहम विभाग संभाल चुकी हैं। मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के दौरान इम्फाल स्थित उनका सरकारी आवास भी जला दिया गया था। वे उन 10 कुकी-जो विधायकों में शामिल रही हैं, जिन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासन की मांग उठाई थी।

उनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद कांगपोकपी जिले में बुधवार रात विरोध प्रदर्शन हुए। लेइमाखोंग के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आक्रोश जताया। कुछ कुकी संगठनों ने अन्य विधायकों को भी चेतावनी दी है कि वे सरकार में शामिल होने से दूरी बनाए रखें।

दूसरी ओर, नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को अपेक्षाकृत मध्यमार्गी नेता माना जाता है। वे इम्फाल वेस्ट के सिंगजामेई क्षेत्र से विधायक हैं और 2017 से 2022 तक विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। दिसंबर 2025 में वे कुकी बहुल इलाकों और राहत शिविरों का दौरा करने वाले पहले मैतेई नेता बने थे, जिससे उन्हें संतुलित छवि वाला नेता माना जा रहा है।

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच तनाव की पृष्ठभूमि अब भी बनी हुई है। अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग, अलग कुकी प्रशासन की मांग और ड्रग्स तस्करी को लेकर लगाए गए आरोप इस संघर्ष की मुख्य वजहें मानी जाती हैं। नई सरकार के सामने विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह राजनीतिक स्थिरता और सामाजिक विश्वास बहाल करने की दिशा में ठोस संकेत दे सके।

फिलहाल, बंद और विरोध के बीच आज शुरू हो रहा विधानसभा सत्र मणिपुर की राजनीति की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

 
 

खबरें और भी हैं

छत्तीसगढ़ में शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक, बजट के बाद ही होंगे नए क्रय आदेश

टाप न्यूज

छत्तीसगढ़ में शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक, बजट के बाद ही होंगे नए क्रय आदेश

15 फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगा प्रतिबंध, विशेष परिस्थितियों में वित्त विभाग की अनुमति जरूरी
छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक, बजट के बाद ही होंगे नए क्रय आदेश

MPPSC में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, सितंबर में होगी परीक्षा

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 19 मार्च तक जमा कर सकेंगे फीस
देश विदेश 
MPPSC में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, सितंबर में होगी परीक्षा

रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया, 27–28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

निवेश, रोजगार और विकास की रणनीति पर होगा मंथन, विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ियों से जुड़ेगी राज्य सरकार
छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया, 27–28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

आज की सरकारी नौकरी: MPPSC में 39 पद, जम्मू-कश्मीर में SI की 83 वैकेंसी, बिहार में 102 ऑडिटर पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और बिहार में अलग-अलग विभागों में भर्ती नोटिफिकेशन जारी, फरवरी से आवेदन शुरू
देश विदेश 
आज की सरकारी नौकरी: MPPSC में 39 पद, जम्मू-कश्मीर में SI की 83 वैकेंसी, बिहार में 102 ऑडिटर पदों पर भर्ती

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.