जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे उन्नत पावर ट्रेनिंग सिम्युलेटर, 14 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

जबलपुर (म.प्र.)

On

नयागांव स्थित प्रशिक्षण संस्थान बनेगा राष्ट्रीय स्तर का हब, इंजीनियरों और तकनीकी छात्रों को मिलेगा रियल-टाइम ऑपरेशन का अनुभव

जबलपुर को ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) नयागांव स्थित अपने प्रशिक्षण संस्थान में देश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक थर्मल व हाइड्रो पावर ऑपरेटर ट्रेनिंग सिम्युलेटर स्थापित करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस सिम्युलेटर की खासियत यह होगी कि इसके जरिए बिजली उत्पादन से जुड़े इंजीनियरों, तकनीकी कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को वास्तविक पावर प्लांट जैसा अनुभव मिलेगा। ऑपरेटर इसमें प्लांट के संचालन, नियंत्रण प्रक्रिया, तकनीकी फॉल्ट और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इससे प्लांट ट्रिपिंग और तकनीकी त्रुटियों की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

एमपीपीजीसीएल प्रबंधन का मानना है कि इस तकनीक से कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी और बिजली उत्पादन प्रणाली अधिक सुरक्षित व स्थिर होगी। सिम्युलेटर में रिमोट ऑपरेशन की सुविधा भी शामिल रहेगी, जिससे आधुनिक ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण संभव हो सकेगा।

सिम्युलेटर के शुरू होने के बाद नयागांव स्थित पावर जनरेटिंग प्रशिक्षण संस्थान केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य राज्यों की बिजली उत्पादन कंपनियों के इंजीनियर और तकनीकी छात्र भी यहां प्रशिक्षण के लिए आ सकेंगे। इससे जबलपुर राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशिक्षण मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

स्मार्ट क्लास और मल्टी-लेवल ट्रेनिंग

कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) दीपक कुमार कश्यप के अनुसार, प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास रूम विकसित किए जा रहे हैं। यहां तकनीकी के साथ-साथ वित्तीय और प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह संस्थान नए कर्मचारियों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग का प्रमुख केंद्र होगा, वहीं पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी यहां विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आईटी और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार

संस्थान परिसर में 150 सीटों वाला आधुनिक ‘मंत्रा’ ऑडिटोरियम तैयार किया जा रहा है, जहां सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही 21 कंप्यूटरों से सुसज्जित आईटी प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है, जिसमें ईआरपी, ऑटोकैड और प्राइमावेरा जैसे सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा मॉडल रूम, डिजिटल लाइब्रेरी और प्रशिक्षण वीडियो तैयार करने के लिए हाई-टेक स्टूडियो भी विकसित किया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने के लिए 3.8 करोड़ रुपये की लागत से 16 कमरों वाला छात्रावास भी निर्माणाधीन है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/countrys-most-advanced-power-training-simulator-will-be-established-in/article-45351

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.