भोपाल में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 1.5 करोड़ की अवैध शराब बरामद, 1200 पेटियां मिलीं

Digital Desk

भोपाल पुलिस ने नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार तड़के एक ट्रक से डेढ़ करोड़ की अवैध शराब जब्त की। खजूरी थाना क्षेत्र में पकड़े गए इस वाहन से 1,200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 करोड़ बताई जा रही है। यह खेप भोपाल से इंदौर और वहां से आगे गुजरात भेजे जाने की तैयारी में थी।

सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र में रात 3 से 4 बजे के बीच नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के दौरान ट्रक चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्टॉपर लगाकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके अनुसार, माल बैरागढ़ से लोड किया गया था और इंदौर में एक व्यक्ति इसे रिसीव करने वाला था। ट्रक में शराब को ‘प्लास्टिक दाना’ बताया गया था, जबकि प्रारंभिक जांच में कागजात फर्जी पाए गए।

जब्त खेप में सिग्नेचर, ओल्ड मोंक, बैग पाइपर, रॉयल स्टेज और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने पूरे ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई पूरी कर ली है।

सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना ने बताया कि यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भेज दी गई है, जो आगे की कानूनी प्रक्रिया संभालेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 1.5 करोड़ की अवैध शराब बरामद, 1200 पेटियां मिलीं

Digital Desk

सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र में रात 3 से 4 बजे के बीच नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के दौरान ट्रक चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्टॉपर लगाकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके अनुसार, माल बैरागढ़ से लोड किया गया था और इंदौर में एक व्यक्ति इसे रिसीव करने वाला था। ट्रक में शराब को ‘प्लास्टिक दाना’ बताया गया था, जबकि प्रारंभिक जांच में कागजात फर्जी पाए गए।

जब्त खेप में सिग्नेचर, ओल्ड मोंक, बैग पाइपर, रॉयल स्टेज और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने पूरे ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई पूरी कर ली है।

सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना ने बताया कि यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भेज दी गई है, जो आगे की कानूनी प्रक्रिया संभालेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-action-in-bhopal-1200-boxes-of-illegal-liquor-worth/article-38712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.