शादी में शामिल होने जा रहे साले-बहनोई की सड़क हादसे में मौत

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल के ईटखेड़ी चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ा

राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साले-बहनोई की जान चली गई। दोनों युवक बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी ईटखेड़ी चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा 24 जनवरी की रात हुआ था। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान अलग-अलग दिनों में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रहीम (21) पुत्र इब्राहीम और नसीम (27) पुत्र मुबीन के रूप में हुई है। रहीम और नसीम आपस में साले-बहनोई थे और मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के निवासी थे। दोनों पिछले करीब एक महीने से भोपाल के ऐशबाग इलाके की बिस्मिल्लाह कॉलोनी में किराए से रह रहे थे और मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे।

परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 जनवरी की रात दोनों बाइक से ईटखेड़ी क्षेत्र में आयोजित एक परिचित की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। जैसे ही वे ईटखेड़ी चौराहे के पास पहुंचे, उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही। इलाज के दौरान 26 जनवरी को रहीम की मौत हो गई थी, जबकि नसीम ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। नसीम के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

ईटखेड़ी थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बाइक की रफ्तार कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय सड़क की स्थिति और रोशनी की व्यवस्था कैसी थी।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

यह घटना एक बार फिर शहर और आसपास के इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज रफ्तार, अंधेरे चौराहे और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/brother-in-law-and-brother-in-law-who-were-going-to-attend-the-wedding/article-44820

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.