26 साल की कानूनी लड़ाई झेलने वाले उपभोक्ता को मिलेगा मुआवजा और नया प्लॉट....उपभोक्ता आयोग का आदेश

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, भोपाल ने एक ऐतिहासिक निर्णय में हाउसिंग बोर्ड को लापरवाही का दोषी मानते हुए उपभोक्ता को 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और वैकल्पिक भूखंड देने का आदेश दिया है। मामला वर्ष 1986 में हुए एक भूखंड आवंटन से जुड़ा है, जिसमें प्रशासनिक गड़बड़ी के कारण शिकायतकर्ता को तीन दशक तक अदालतों में भटकना पड़ा।

साल 1989 में अचानक एक नोटिस मिला। राधा मोहन शर्मा नाम के एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि त्रिपाठी ने उसके भूखंड – एल-105 – पर मकान बना लिया है। मामला कोर्ट पहुंचा और शुरू हुई एक लंबी कानूनी लड़ाई।

सिविल कोर्ट से होते हुए ये मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक गया… और हर स्तर पर निर्णय त्रिपाठी के खिलाफ गया। आखिरकार, 2015 में उन्हें अपना पूरा मकान गिराना पड़ा… वो भी तब, जब लीज उनके नाम थी और बोर्ड ने खुद उन्हें कब्जा दिया था।

दरअसल, शिकायतकर्ता बालकृष्ण त्रिपाठी को भोपाल के नेहरू नगर में प्लॉट एल-107 आवंटित किया गया था। उन्होंने लोन लेकर मकान भी बना लिया। लेकिन बाद में सामने आया कि सीमांकन की गलती के चलते उन्होंने असल में एल-105 पर निर्माण कर लिया था। उस प्लॉट पर एक अन्य व्यक्ति का दावा था, जिसे अदालतों ने सही माना। त्रिपाठी को मकान खाली करना पड़ा और  मानसिक व आर्थिक क्षति हुई।

हाउसिंग बोर्ड की गलती

आयोग के सामने यह तथ्य आया कि हाउसिंग बोर्ड ने सिर्फ 5 भूखंडों की ज़मीनी हकीकत में सीमांकन किया था, लेकिन 7 लोगों को आवंटन कर डाला। इसी त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के कारण त्रिपाठी को गलत भूखंड पर कब्जा मिल गया। इस बात को खुद हाउसिंग बोर्ड ने 2014 में स्वीकारते हुए सीमांकन संशोधित किया था।

शिकायतकर्ता की मांग और आयोग का मूल्यांकन

मांगें (कुल ₹99.68 लाख)
त्रिपाठी ने आयोग में निम्न क्षतिपूर्तियां मांगीं –

    • ₹68.60 लाख भूखंड की बाजार लागत

    • ₹20.58 लाख निर्माण लागत

    • ₹10 लाख मानसिक पीड़ा हेतु

    • ₹50,000 मुकदमा व्यय

    • या फिर वैकल्पिक रूप से उसी क्षेत्रफल का नया भूखंड

आयोग का आदेश

आयोग ने बोर्ड की गलती को "सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार" करार दिया। साथ ही यह निर्देश दिया कि दो महीने के भीतर या तो 28x49 वर्गफुट का वैकल्पिक भूखंड दिया जाए या वर्तमान बाजार दर पर मूल्य चुकाया जाए। साथ ही, मानसिक और सामाजिक पीड़ा के लिए 25 लाख रुपये और मुकदमा खर्च के रूप में 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएं।

समय-सीमा का तर्क अस्वीकार

हाउसिंग बोर्ड ने मामले को समय-सीमा के बाहर बताया, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया कि बोर्ड की 2014 की स्वीकारोक्ति के बाद मामला फिर से वैध हो गया था।

शिकायतकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता  दीपेश जोशी ने पेरवी की।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

26 साल की कानूनी लड़ाई झेलने वाले उपभोक्ता को मिलेगा मुआवजा और नया प्लॉट....उपभोक्ता आयोग का आदेश

Bhopal, MP

साल 1989 में अचानक एक नोटिस मिला। राधा मोहन शर्मा नाम के एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि त्रिपाठी ने उसके भूखंड – एल-105 – पर मकान बना लिया है। मामला कोर्ट पहुंचा और शुरू हुई एक लंबी कानूनी लड़ाई।

सिविल कोर्ट से होते हुए ये मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक गया… और हर स्तर पर निर्णय त्रिपाठी के खिलाफ गया। आखिरकार, 2015 में उन्हें अपना पूरा मकान गिराना पड़ा… वो भी तब, जब लीज उनके नाम थी और बोर्ड ने खुद उन्हें कब्जा दिया था।

दरअसल, शिकायतकर्ता बालकृष्ण त्रिपाठी को भोपाल के नेहरू नगर में प्लॉट एल-107 आवंटित किया गया था। उन्होंने लोन लेकर मकान भी बना लिया। लेकिन बाद में सामने आया कि सीमांकन की गलती के चलते उन्होंने असल में एल-105 पर निर्माण कर लिया था। उस प्लॉट पर एक अन्य व्यक्ति का दावा था, जिसे अदालतों ने सही माना। त्रिपाठी को मकान खाली करना पड़ा और  मानसिक व आर्थिक क्षति हुई।

हाउसिंग बोर्ड की गलती

आयोग के सामने यह तथ्य आया कि हाउसिंग बोर्ड ने सिर्फ 5 भूखंडों की ज़मीनी हकीकत में सीमांकन किया था, लेकिन 7 लोगों को आवंटन कर डाला। इसी त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के कारण त्रिपाठी को गलत भूखंड पर कब्जा मिल गया। इस बात को खुद हाउसिंग बोर्ड ने 2014 में स्वीकारते हुए सीमांकन संशोधित किया था।

शिकायतकर्ता की मांग और आयोग का मूल्यांकन

मांगें (कुल ₹99.68 लाख)
त्रिपाठी ने आयोग में निम्न क्षतिपूर्तियां मांगीं –

    • ₹68.60 लाख भूखंड की बाजार लागत

    • ₹20.58 लाख निर्माण लागत

    • ₹10 लाख मानसिक पीड़ा हेतु

    • ₹50,000 मुकदमा व्यय

    • या फिर वैकल्पिक रूप से उसी क्षेत्रफल का नया भूखंड

आयोग का आदेश

आयोग ने बोर्ड की गलती को "सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार" करार दिया। साथ ही यह निर्देश दिया कि दो महीने के भीतर या तो 28x49 वर्गफुट का वैकल्पिक भूखंड दिया जाए या वर्तमान बाजार दर पर मूल्य चुकाया जाए। साथ ही, मानसिक और सामाजिक पीड़ा के लिए 25 लाख रुपये और मुकदमा खर्च के रूप में 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएं।

समय-सीमा का तर्क अस्वीकार

हाउसिंग बोर्ड ने मामले को समय-सीमा के बाहर बताया, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया कि बोर्ड की 2014 की स्वीकारोक्ति के बाद मामला फिर से वैध हो गया था।

शिकायतकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता  दीपेश जोशी ने पेरवी की।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/consumers-who-have-26-years-of-legal-battle-will-get/article-24203

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.