मुख्यमंत्री ने दिए स्पेस टेक नीति निर्माण के संकेत, लॉ एंड ऑर्डर के लिए ड्रोन तकनीक पर ज़ोर

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जनसेवा से जोड़ने के लिए एकीकृत प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम (UPS) को शीघ्र तैयार करने की बात कही, जिससे सभी विभागों की 1700 सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा सकें।

 सीएम ने कहा कि प्रदेश की नवीन स्पेस टेक नीति तैयार की जाए और इसके लिए अन्य राज्यों की सफल नीतियों का भी अध्ययन किया जाए। साथ ही उन्होंने ड्रोन तकनीक के उपयोग को लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल, शहरी यातायात प्रबंधन और निगरानी तंत्र के लिए प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

ड्रोन से सुरक्षा और सर्वे को मिलेगी गति

डॉ. यादव ने कहा कि ड्रोन से निगरानी और डेटा संग्रहण की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए। वर्तमान में राजस्व, नगरीय विकास, जल संसाधन, रेरा और लोक निर्माण जैसे विभागों में ड्रोन की मदद से परियोजनाओं का सर्वेक्षण किया जा रहा है। अब इसे और अधिक व्यावस्थित और ज़ोनल प्लान के अनुसार लागू किया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी इस दिशा में जोनल ड्रोन प्लान तैयार कर उसे लागू करने की बात कही। उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तकनीकी तैयारियों में ड्रोन और आईटी के संयुक्त उपयोग की आवश्यकता भी जताई।

साइबर सुरक्षा के लिए कड़े कदम

सीएम ने प्रदेश में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए मध्यप्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी टीम गठित करने के निर्देश दिए। सभी शासकीय विभागों में मुख्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे और सभी सरकारी वेबसाइटों व आईटी प्रोजेक्ट्स का सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक विशेषज्ञों ने 134 नेटवर्क हमलों को नाकाम किया है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले 72 आईपी एड्रेस ब्लॉक किए गए।

आईटी पार्क और स्टार्टअप कल्चर को मिले बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में स्थित आईटी पार्कों की संख्या बढ़ाने और उन्हें पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों को IIT स्तर की गुणवत्ता देने की भी बात कही गई।

स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए IIT मद्रास मॉडल को अपनाने और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन को प्राथमिकता देने की योजना बनाई जा रही है।

21 जून को उज्जैन में राष्ट्रीय कार्यशाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उज्जैन के डोंगला स्थित वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला में 'खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें योग शिविर, साइंस शो, शून्य छाया अवलोकन और व्याख्यान जैसे कई कार्यक्रम होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री ने दिए स्पेस टेक नीति निर्माण के संकेत, लॉ एंड ऑर्डर के लिए ड्रोन तकनीक पर ज़ोर

Bhopal, MP

 सीएम ने कहा कि प्रदेश की नवीन स्पेस टेक नीति तैयार की जाए और इसके लिए अन्य राज्यों की सफल नीतियों का भी अध्ययन किया जाए। साथ ही उन्होंने ड्रोन तकनीक के उपयोग को लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल, शहरी यातायात प्रबंधन और निगरानी तंत्र के लिए प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

ड्रोन से सुरक्षा और सर्वे को मिलेगी गति

डॉ. यादव ने कहा कि ड्रोन से निगरानी और डेटा संग्रहण की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए। वर्तमान में राजस्व, नगरीय विकास, जल संसाधन, रेरा और लोक निर्माण जैसे विभागों में ड्रोन की मदद से परियोजनाओं का सर्वेक्षण किया जा रहा है। अब इसे और अधिक व्यावस्थित और ज़ोनल प्लान के अनुसार लागू किया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी इस दिशा में जोनल ड्रोन प्लान तैयार कर उसे लागू करने की बात कही। उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तकनीकी तैयारियों में ड्रोन और आईटी के संयुक्त उपयोग की आवश्यकता भी जताई।

साइबर सुरक्षा के लिए कड़े कदम

सीएम ने प्रदेश में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए मध्यप्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी टीम गठित करने के निर्देश दिए। सभी शासकीय विभागों में मुख्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे और सभी सरकारी वेबसाइटों व आईटी प्रोजेक्ट्स का सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक विशेषज्ञों ने 134 नेटवर्क हमलों को नाकाम किया है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले 72 आईपी एड्रेस ब्लॉक किए गए।

आईटी पार्क और स्टार्टअप कल्चर को मिले बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में स्थित आईटी पार्कों की संख्या बढ़ाने और उन्हें पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों को IIT स्तर की गुणवत्ता देने की भी बात कही गई।

स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए IIT मद्रास मॉडल को अपनाने और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन को प्राथमिकता देने की योजना बनाई जा रही है।

21 जून को उज्जैन में राष्ट्रीय कार्यशाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उज्जैन के डोंगला स्थित वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला में 'खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें योग शिविर, साइंस शो, शून्य छाया अवलोकन और व्याख्यान जैसे कई कार्यक्रम होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-gave-signs-of-space-tech-policy-emphasis-on/article-24229

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.