भोपाल में वेब शो 'हाउस अरेस्ट' पर विवाद तेज, संस्कृति बचाओ मंच करेगा FIR दर्ज

Bhopal

अभिनेता एजाज खान का नया वेब शो 'हाउस अरेस्ट' विवादों में घिरता जा रहा है। उल्लू ऐप पर 11 अप्रैल से प्रसारित हो रहे इस शो को लेकर राजधानी भोपाल में विरोध की लहर तेज हो गई है। संस्कृति बचाओ मंच ने शो के कुछ आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर कड़ा एतराज जताते हुए एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा की है।

मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह शो भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध है। इसमें अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है और हिंदू बहन-बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि "यह शो हमारी सांस्कृतिक जड़ों पर सीधा हमला है, जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

तिवारी ने आमजन से अपील की कि वे ऐसे कंटेंट और कलाकारों का बहिष्कार करें, जो समाज में विकृति फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि "इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है।"

संस्कृति बचाओ मंच ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत एजाज खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।

उल्लू ऐप पर प्रसारित यह शो एक रियलिटी फॉर्मेट पर आधारित है, जिसमें 18+ कंटेंट दिखाया गया है। शो में कुछ कंटेस्टेंट को एक घर में बंद कर बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट कर रखा गया है, और वे दो अलग-अलग समूहों में विभाजित हैं। शो के कुछ एपिसोड रिलीज होते ही इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में वेब शो 'हाउस अरेस्ट' पर विवाद तेज, संस्कृति बचाओ मंच करेगा FIR दर्ज

Bhopal

मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह शो भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध है। इसमें अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है और हिंदू बहन-बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि "यह शो हमारी सांस्कृतिक जड़ों पर सीधा हमला है, जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

तिवारी ने आमजन से अपील की कि वे ऐसे कंटेंट और कलाकारों का बहिष्कार करें, जो समाज में विकृति फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि "इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है।"

संस्कृति बचाओ मंच ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत एजाज खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।

उल्लू ऐप पर प्रसारित यह शो एक रियलिटी फॉर्मेट पर आधारित है, जिसमें 18+ कंटेंट दिखाया गया है। शो में कुछ कंटेस्टेंट को एक घर में बंद कर बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट कर रखा गया है, और वे दो अलग-अलग समूहों में विभाजित हैं। शो के कुछ एपिसोड रिलीज होते ही इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/controversy-on-web-show-house-arrest-in-bhopal-will-save/article-19520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.