देवास में दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर विवाद: दबंगों ने बारात रोककर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR

Dewas

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में एक दलित दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने को लेकर बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ।

 2 मई को दुदलाई गांव में अभिषेक नामक दलित युवक की बारात में कुछ दबंगों ने घोड़ी चढ़ने और डीजे बजाने का विरोध किया, जिसके बाद बारात को रोककर जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने बारातियों से भी मारपीट की और डीजे को बंद करवा दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

घोड़ी चढ़ने का किया विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक की बारात जब दुदलाई गांव से निकल रही थी, तभी कुछ स्थानीय दबंगों ने दलित दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने का विरोध किया। इन दबंगों का कहना था कि यह परंपरा के खिलाफ है। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने बारात को रुकवाया, डीजे बंद कराया और बारातियों से मारपीट की।

पुलिस की अनसुनी और समाज की प्रतिक्रिया

घटना के बाद दूल्हे के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस पर बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसे दलित समाज के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्याय की मांग की जाएगी।

पुलिस का बयान और FIR दर्ज

पुलिस अधिकारी SDOP दीपा मांडवे ने इस मामले में बताया कि बारात के दौरान उत्पन्न हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, दूल्हे को उतारकर मारपीट किए जाने की बात एफआईआर में नहीं शामिल की गई है।

समाज का आक्रोश

यह घटना समाज में समानता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर एक सवालिया निशान लगाती है, जहां 21वीं सदी में भी कुछ लोग पुराने रूढ़िवादी विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। बलाई समाज ने इस घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

देवास में दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर विवाद: दबंगों ने बारात रोककर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR

Dewas

 2 मई को दुदलाई गांव में अभिषेक नामक दलित युवक की बारात में कुछ दबंगों ने घोड़ी चढ़ने और डीजे बजाने का विरोध किया, जिसके बाद बारात को रोककर जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने बारातियों से भी मारपीट की और डीजे को बंद करवा दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

घोड़ी चढ़ने का किया विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक की बारात जब दुदलाई गांव से निकल रही थी, तभी कुछ स्थानीय दबंगों ने दलित दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने का विरोध किया। इन दबंगों का कहना था कि यह परंपरा के खिलाफ है। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने बारात को रुकवाया, डीजे बंद कराया और बारातियों से मारपीट की।

पुलिस की अनसुनी और समाज की प्रतिक्रिया

घटना के बाद दूल्हे के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस पर बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसे दलित समाज के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्याय की मांग की जाएगी।

पुलिस का बयान और FIR दर्ज

पुलिस अधिकारी SDOP दीपा मांडवे ने इस मामले में बताया कि बारात के दौरान उत्पन्न हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, दूल्हे को उतारकर मारपीट किए जाने की बात एफआईआर में नहीं शामिल की गई है।

समाज का आक्रोश

यह घटना समाज में समानता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर एक सवालिया निशान लगाती है, जहां 21वीं सदी में भी कुछ लोग पुराने रूढ़िवादी विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। बलाई समाज ने इस घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/controversy-over-the-mare-of-the-dalit-groom-in-dewas/article-19550

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.