बर्थडे पार्टी में सिगरेट से शुरू हुआ विवाद, चाकू-फरसा चले: भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप

Jabalpur, MP

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बरगी स्थित एसएसबी रिसॉर्ट में रविवार देर रात बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। सिगरेट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने पिस्टल, चाकू और फरसा से लैस होकर हमला कर दिया।

 इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद की जड़ बनी सिगरेट

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी शरद यादव अपने दोस्तों आशुतोष नाथ, अभिलाष चौधरी, विष्णु रजक और राहुल पाठक के साथ बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। इस दौरान अभिलाष बाहर जाकर फोन पर बात करते हुए सिगरेट पी रहा था। तभी अंकित पटेल नामक युवक उसके पास आया और सिगरेट मांगी। अभिलाष ने यह कहते हुए देने से इंकार कर दिया कि वह उसे नहीं जानता। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

भाजयुमो नेता पर आरोप

इसके बाद अंकित ने बरगी मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष राकेश उर्फ गोलू आर्मो को फोन किया। आरोप है कि राकेश कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और फरसा लहराते हुए हमला कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायलों के बयान

घायल आशुतोष नाथ ने बताया कि बीच-बचाव करने पर भी हमला नहीं रुका। आरोप है कि भाजयुमो नेता ने गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया और कंधे में गंभीर चोट आई। पीड़ितों का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग हथियारों से लैस होकर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद सिगरेट को लेकर हुआ।

पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर राकेश आर्मो, अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बर्थडे पार्टी में सिगरेट से शुरू हुआ विवाद, चाकू-फरसा चले: भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप

Jabalpur, MP

 इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद की जड़ बनी सिगरेट

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी शरद यादव अपने दोस्तों आशुतोष नाथ, अभिलाष चौधरी, विष्णु रजक और राहुल पाठक के साथ बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। इस दौरान अभिलाष बाहर जाकर फोन पर बात करते हुए सिगरेट पी रहा था। तभी अंकित पटेल नामक युवक उसके पास आया और सिगरेट मांगी। अभिलाष ने यह कहते हुए देने से इंकार कर दिया कि वह उसे नहीं जानता। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

भाजयुमो नेता पर आरोप

इसके बाद अंकित ने बरगी मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष राकेश उर्फ गोलू आर्मो को फोन किया। आरोप है कि राकेश कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और फरसा लहराते हुए हमला कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायलों के बयान

घायल आशुतोष नाथ ने बताया कि बीच-बचाव करने पर भी हमला नहीं रुका। आरोप है कि भाजयुमो नेता ने गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया और कंधे में गंभीर चोट आई। पीड़ितों का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग हथियारों से लैस होकर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद सिगरेट को लेकर हुआ।

पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर राकेश आर्मो, अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/controversy-started-from-cigarette-in-birthday-party-accused-of-attack/article-30861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.