सरकार की नई वेबसाइट बताएगी GST रिफॉर्म से आम लोगों की बचत कितनी होगी?

Business news

केंद्र सरकार ने आम जनता को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से ‘savingwithgst.in’ नामक एक समर्पित वेबसाइट शुरू की है।

 इस पोर्टल पर लोग आगामी जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के तहत लागू होने वाले नए टैक्स स्लैब के बाद वस्तुओं की कीमतों की तुलना पहले और बाद की जा सकेगी।
सरकारी प्लेटफॉर्म MyGovIndia द्वारा यह वेबसाइट शुरू की गई है। इसमें फूड प्रोडक्ट्स, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसोई संबंधी सामान, नाश्ते की वस्तुएं, मनोरंजन व लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा वस्तुएं कार्ट में जोड़कर सीधे बचत का अंतर देख सकते हैं।

सरकार ने बताया कि 22 सितंबर से लागू होने वाले नए रेट्स से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर टैक्स स्लैब में महत्वपूर्ण कटौती की गई है। पहले जहाँ चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) लागू थे, अब इसे घटाकर दो मुख्य स्लैब – 5% और 18% कर दिया गया है। विलासिता की वस्तुओं पर 40% अतिरिक्त स्लैब रहेगा।

उदाहरण के तौर पर, पैक्ड दूध, पनीर और भारतीय ब्रेड जैसे जरूरी खाद्य पदार्थ पर अब टैक्स शून्य रहेगा। साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि पर केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
वहीं, टीवी, एसी, डिशवॉशर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कर घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

ग्राहकों को वेबसाइट पर ‘बेस प्राइस’, ‘वैट सेलिंग प्राइस’ और ‘Next-Gen GST के अंतर्गत सेलिंग प्राइस’ दिखाई देगा। उदाहरण के लिए, अगर दूध के 1 लीटर की कीमत 60 रुपए है, तो VAT के अंतर्गत वह 63.6 रुपए और GST 2.0 के तहत 60 रुपए पर उपलब्ध होगा।

सरकार का उद्देश्य इस पहल से सीधे तौर पर आम नागरिक की जेब पर असर डालना है और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं को किफायती बनाना है।
MyGovIndia के आधिकारिक अकाउंट पर बताया गया – "Next-Gen GST आ गया है। अपनी पसंद की वस्तुएं कार्ट में डालें और अंतर खुद देखें।"

यह नया पोर्टल हर नागरिक के लिए उपयोगी साबित होगा, जिससे उन्हें पहले से ज्यादा पारदर्शिता मिलेगी और उन्हें सहजता से पता चल सकेगा कि वे कितनी बचत कर सकते हैं।

👉 बचत देखने के लिए QR कोड स्कैन करें या सीधे http://savingswithgst.in पर जाएं।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Sep 2025 By दैनिक जागरण

सरकार की नई वेबसाइट बताएगी GST रिफॉर्म से आम लोगों की बचत कितनी होगी?

Business news

 इस पोर्टल पर लोग आगामी जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के तहत लागू होने वाले नए टैक्स स्लैब के बाद वस्तुओं की कीमतों की तुलना पहले और बाद की जा सकेगी।
सरकारी प्लेटफॉर्म MyGovIndia द्वारा यह वेबसाइट शुरू की गई है। इसमें फूड प्रोडक्ट्स, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसोई संबंधी सामान, नाश्ते की वस्तुएं, मनोरंजन व लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा वस्तुएं कार्ट में जोड़कर सीधे बचत का अंतर देख सकते हैं।

सरकार ने बताया कि 22 सितंबर से लागू होने वाले नए रेट्स से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर टैक्स स्लैब में महत्वपूर्ण कटौती की गई है। पहले जहाँ चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) लागू थे, अब इसे घटाकर दो मुख्य स्लैब – 5% और 18% कर दिया गया है। विलासिता की वस्तुओं पर 40% अतिरिक्त स्लैब रहेगा।

उदाहरण के तौर पर, पैक्ड दूध, पनीर और भारतीय ब्रेड जैसे जरूरी खाद्य पदार्थ पर अब टैक्स शून्य रहेगा। साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि पर केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
वहीं, टीवी, एसी, डिशवॉशर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कर घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

ग्राहकों को वेबसाइट पर ‘बेस प्राइस’, ‘वैट सेलिंग प्राइस’ और ‘Next-Gen GST के अंतर्गत सेलिंग प्राइस’ दिखाई देगा। उदाहरण के लिए, अगर दूध के 1 लीटर की कीमत 60 रुपए है, तो VAT के अंतर्गत वह 63.6 रुपए और GST 2.0 के तहत 60 रुपए पर उपलब्ध होगा।

सरकार का उद्देश्य इस पहल से सीधे तौर पर आम नागरिक की जेब पर असर डालना है और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं को किफायती बनाना है।
MyGovIndia के आधिकारिक अकाउंट पर बताया गया – "Next-Gen GST आ गया है। अपनी पसंद की वस्तुएं कार्ट में डालें और अंतर खुद देखें।"

यह नया पोर्टल हर नागरिक के लिए उपयोगी साबित होगा, जिससे उन्हें पहले से ज्यादा पारदर्शिता मिलेगी और उन्हें सहजता से पता चल सकेगा कि वे कितनी बचत कर सकते हैं।

👉 बचत देखने के लिए QR कोड स्कैन करें या सीधे http://savingswithgst.in पर जाएं।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-new-governments-new-website-will-tell-how-much-will/article-32573

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.