ग्वालियर में युवक की चाकू मारकर हत्या: मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शव, परिजन ने दोस्तों पर लगाया आरोप

Gwalior, MP

ग्वालियर के हीरा भूमिया मंदिर के पास सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई, जिसमें 35 वर्षीय आनंद पाल का शव मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला।

मृतक के सीने पर चार-पांच गंभीर चाकू के घाव थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि नशे की हालत में दोस्तों के साथ बहस के बाद हत्या की गई है।

आनंद पाल हलवाई का काम करता था और उसके ऊपर चोरी और मारपीट सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार शाम को आनंद घर से निकला था और सुबह ही मंदिर की सीढ़ियों पर उसकी लाश मिली। स्थानीय निवासी मनोज शुक्ला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर पूरी साक्ष्य-संग्रह प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला कि चाकू के वार जमीन पर पटकने के बाद किए गए थे।

आनंद के पिता रामवरन पाल ने पुलिस को बताया कि उनकी संदेह जताते हुए कहा कि आनंद की हत्या उसके दोस्तों ने की है। परिवार के अनुसार आनंद अक्सर घर पर नहीं रहता था, और रात में दोस्तों के साथ नशा करता था। बताया गया कि रात के समय किसी बात पर झगड़ा हुआ और इसी दौरान हत्या का अंजाम दिया गया।

स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि आनंद पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वर्ष 2024 में उसे जिलाबदर भी किया गया था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि कौन-कौन आरोपी आनंद के साथ रातभर मौजूद थे।

सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Sep 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में युवक की चाकू मारकर हत्या: मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शव, परिजन ने दोस्तों पर लगाया आरोप

Gwalior, MP

मृतक के सीने पर चार-पांच गंभीर चाकू के घाव थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में आशंका है कि नशे की हालत में दोस्तों के साथ बहस के बाद हत्या की गई है।

आनंद पाल हलवाई का काम करता था और उसके ऊपर चोरी और मारपीट सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार शाम को आनंद घर से निकला था और सुबह ही मंदिर की सीढ़ियों पर उसकी लाश मिली। स्थानीय निवासी मनोज शुक्ला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर पूरी साक्ष्य-संग्रह प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला कि चाकू के वार जमीन पर पटकने के बाद किए गए थे।

आनंद के पिता रामवरन पाल ने पुलिस को बताया कि उनकी संदेह जताते हुए कहा कि आनंद की हत्या उसके दोस्तों ने की है। परिवार के अनुसार आनंद अक्सर घर पर नहीं रहता था, और रात में दोस्तों के साथ नशा करता था। बताया गया कि रात के समय किसी बात पर झगड़ा हुआ और इसी दौरान हत्या का अंजाम दिया गया।

स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि आनंद पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वर्ष 2024 में उसे जिलाबदर भी किया गया था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि कौन-कौन आरोपी आनंद के साथ रातभर मौजूद थे।

सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-gwalior-a-young-man-was-stabbed-and-killed-on/article-32670

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.