जांजगीर-चांपा में नशे में पति ने पत्नी की चाकू से की हत्या, खुद की नस भी काटी

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ पति ने अफेयर के शक में अपनी पत्नी की चाकू से हत्या कर दी और खुद की नस काट ली। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 जानकारी के अनुसार, जगदीश देवांगन (36) और गायत्री देवांगन (35) किराए के मकान में रहते थे। पति जगदीश अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था, जिससे दोनों के बीच कई बार विवाद होते रहते थे। रविवार दोपहर को फिर एक बार झगड़ा हुआ। इस बार गुस्से में आकर जगदीश ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पत्नी के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए।

गायत्री गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। वहीं, आरोपी जगदीश ने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी नस भी काट ली। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर दोनों को खून से सना पाया गया।

दोनों को तुरंत जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गायत्री की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में था और इसी नशे में उसने यह कांड अंजाम दिया।

थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि पति की हालत स्थिर होते ही उसकी पूछताछ की जाएगी। गायत्री का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Sep 2025 By दैनिक जागरण

जांजगीर-चांपा में नशे में पति ने पत्नी की चाकू से की हत्या, खुद की नस भी काटी

Janjgir-Champa, CG

 जानकारी के अनुसार, जगदीश देवांगन (36) और गायत्री देवांगन (35) किराए के मकान में रहते थे। पति जगदीश अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था, जिससे दोनों के बीच कई बार विवाद होते रहते थे। रविवार दोपहर को फिर एक बार झगड़ा हुआ। इस बार गुस्से में आकर जगदीश ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पत्नी के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए।

गायत्री गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। वहीं, आरोपी जगदीश ने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी नस भी काट ली। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर दोनों को खून से सना पाया गया।

दोनों को तुरंत जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गायत्री की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में था और इसी नशे में उसने यह कांड अंजाम दिया।

थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि पति की हालत स्थिर होते ही उसकी पूछताछ की जाएगी। गायत्री का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-janjgir-champa-a-drunk-husband-killed-his-wife-with-a/article-32666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.