भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ उबाल: महिलाओं की सड़कों पर जोरदार हुंकार, आरोपियों को फांसी की मांग

Bhopal

राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। राजधानी के 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ प्रदर्शन कर समाज के विभिन्न वर्गों ने इस मुद्दे पर सख्त कानून बनाने और दोषियों को फांसी देने की मांग की।

 कोलार के बीमा कुंज, बोर्ड ऑफिस चौराहा, लाल घाटी, भवानी चौक सोमवारा, नादरा बस स्टैंड और नेहरू नगर जैसे इलाकों में भारी भीड़ जमा हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में घरेलू महिलाएं, छात्राएं, युवतियां और धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता राजो मालवीय ने कहा, "हिंदू समाज को अब आत्मरक्षा के साथ-साथ समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठित और प्रशिक्षित होने की आवश्यकता है। जब-जब हमारी बेटियां पहचान छिपाकर बनाए गए रिश्तों में उलझी हैं, उन्हें अंततः धोखा और मौत ही मिली है।"

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में "लव जिहाद मुर्दाबाद" की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लव जिहाद की तुलना 'पाकिस्तानी साजिश' से करते हुए आक्रोश जताया।

राजगढ़ में आधे दिन का बंद, ज्ञापन सौंपा गया

राजगढ़ में भी सकल हिंदू समाज ने आधे दिन के बंद का आह्वान किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और बड़ी संख्या में लोग रामपुरिया बाबाजी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर रैली निकाली गई। रैली में जेसीबी मशीन का उपयोग कर प्रतीकात्मक विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की गई।

इस बीच, पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की की भी खबरें सामने आईं।

एबीवीपी का पहले ही प्रदर्शन

इससे पहले सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी लव जिहाद, धर्मांतरण और कॉलेज परिसरों में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शन किया था। परिषद ने प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकालते हुए प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

सख्त कानून की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक लव जिहाद के दोषियों के लिए कड़ा कानून नहीं बनाया जाता, तब तक इस तरह की घटनाएं समाज को लगातार चोट पहुंचाती रहेंगी। वहीं प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं कि किस हद तक कानून व्यवस्था इस सामाजिक चुनौती को रोकने में सक्षम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ उबाल: महिलाओं की सड़कों पर जोरदार हुंकार, आरोपियों को फांसी की मांग

Bhopal

 कोलार के बीमा कुंज, बोर्ड ऑफिस चौराहा, लाल घाटी, भवानी चौक सोमवारा, नादरा बस स्टैंड और नेहरू नगर जैसे इलाकों में भारी भीड़ जमा हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में घरेलू महिलाएं, छात्राएं, युवतियां और धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता राजो मालवीय ने कहा, "हिंदू समाज को अब आत्मरक्षा के साथ-साथ समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठित और प्रशिक्षित होने की आवश्यकता है। जब-जब हमारी बेटियां पहचान छिपाकर बनाए गए रिश्तों में उलझी हैं, उन्हें अंततः धोखा और मौत ही मिली है।"

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में "लव जिहाद मुर्दाबाद" की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लव जिहाद की तुलना 'पाकिस्तानी साजिश' से करते हुए आक्रोश जताया।

राजगढ़ में आधे दिन का बंद, ज्ञापन सौंपा गया

राजगढ़ में भी सकल हिंदू समाज ने आधे दिन के बंद का आह्वान किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और बड़ी संख्या में लोग रामपुरिया बाबाजी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर रैली निकाली गई। रैली में जेसीबी मशीन का उपयोग कर प्रतीकात्मक विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की गई।

इस बीच, पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की की भी खबरें सामने आईं।

एबीवीपी का पहले ही प्रदर्शन

इससे पहले सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी लव जिहाद, धर्मांतरण और कॉलेज परिसरों में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शन किया था। परिषद ने प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकालते हुए प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

सख्त कानून की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक लव जिहाद के दोषियों के लिए कड़ा कानून नहीं बनाया जाता, तब तक इस तरह की घटनाएं समाज को लगातार चोट पहुंचाती रहेंगी। वहीं प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं कि किस हद तक कानून व्यवस्था इस सामाजिक चुनौती को रोकने में सक्षम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/demand-for-hanging-of-accused-on-the-streets-of-boil/article-19416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.