सतना पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा गया

SATNA, MP

जैतवारा थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने के आरोप में फरार चल रहे अच्छू शर्मा उर्फ आदर्श को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की गोली से जहां कोटर थाने के एसएचओ बाल-बाल बचे, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ में एसएचओ मिश्रा की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई

शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को टिकुरी-अकौना मार्ग के समीप ईंट भट्ठे के पास आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली थी। एसएचओ दिलीप मिश्रा और रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी की टीमों ने मौके की दो तरफा घेराबंदी की। इसी दौरान अच्छू अचानक सामने आया और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जो सीधे एसएचओ मिश्रा की ओर थी। सौभाग्यवश उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी

पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें अच्छू के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान सीएसपी महेन्द्र सिंह और सिटी कोतवाली प्रभारी रविंद्र द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे।

आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति: सनक में किया था पेट्रोल पंप पर हंगामा

अच्छू पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुका है। कुछ समय पहले उसने बदखर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में सिगरेट पीते हुए सैकड़ों लीटर पेट्रोल बहा दिया था। इसके अलावा नशे की हालत में उसने अपनी दादी के घर में आग लगा दी थी। जैतवारा थाने में चोरी की बाइक को लेकर पूछताछ के दौरान उसने प्रधान आरक्षक पर भी गोली चलाई थी।

पुलिस अधीक्षक ने जताई संतुष्टि

जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने घायल आरोपी की स्थिति का जायजा लिया और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

सतना पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा गया

SATNA, MP

आरोपी की गोली से जहां कोटर थाने के एसएचओ बाल-बाल बचे, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ में एसएचओ मिश्रा की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई

शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को टिकुरी-अकौना मार्ग के समीप ईंट भट्ठे के पास आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली थी। एसएचओ दिलीप मिश्रा और रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी की टीमों ने मौके की दो तरफा घेराबंदी की। इसी दौरान अच्छू अचानक सामने आया और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जो सीधे एसएचओ मिश्रा की ओर थी। सौभाग्यवश उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी

पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें अच्छू के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान सीएसपी महेन्द्र सिंह और सिटी कोतवाली प्रभारी रविंद्र द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे।

आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति: सनक में किया था पेट्रोल पंप पर हंगामा

अच्छू पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुका है। कुछ समय पहले उसने बदखर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में सिगरेट पीते हुए सैकड़ों लीटर पेट्रोल बहा दिया था। इसके अलावा नशे की हालत में उसने अपनी दादी के घर में आग लगा दी थी। जैतवारा थाने में चोरी की बाइक को लेकर पूछताछ के दौरान उसने प्रधान आरक्षक पर भी गोली चलाई थी।

पुलिस अधीक्षक ने जताई संतुष्टि

जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने घायल आरोपी की स्थिति का जायजा लिया और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dabras-unique-love-story-woman-proposed-a-relationship-of-three/article-19465

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.