लोक निर्माण विभाग में डिजिटल बदलाव की शुरुआत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोकपथ 2.0 और कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क-2026 किया लॉन्च

भोपाल (म. प्र.)

On

भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा— अधोसंरचना विकास में इंजीनियरों की भूमिका होगी निर्णायक

मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देने का अहम कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दौरान ‘लोकपथ 2.0’ मोबाइल ऐप और ‘कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क-2026’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की विकास गति और जनकल्याण की रीढ़ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विजन को साकार करने में इंजीनियरों की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग अपने नाम के अनुरूप लोक यानी जनता और निर्माण यानी सृजन के माध्यम से जन-जन की सेवा कर रहा है। विभाग में तकनीक, समय प्रबंधन और गुणवत्ता के बेहतर उपयोग से अधोसंरचना विकास को गति मिल रही है।

कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के रवीन्द्र भवन में किया गया, जहां विभागीय नवाचारों, डिजिटल पहलों और अभियंताओं की क्षमता वृद्धि पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकपथ 2.0 ऐप के जरिए सड़क रखरखाव की निगरानी, नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान, रूट प्लानिंग, ब्लैक स्पॉट अलर्ट, आपातकालीन SOS सुविधा और सड़क किनारे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इससे आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।

कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क-2026 के तहत इंजीनियरों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए नवाचार और सुधारात्मक प्रयास इस बात का प्रमाण हैं कि PWD नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विभाग की सड़कों और पुलों के जरिए किसान मंडियों से, छात्र शिक्षा संस्थानों से और मरीज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर इंजीनियरों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की परिकल्पना अब साकार हो रही है, जिससे कार्यकुशलता बढ़ेगी और परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग अगले तीन वर्षों के लक्ष्य तय कर विकसित भारत@2047 के अनुरूप अधोसंरचना विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अटल प्रगति पथ जैसे प्रोजेक्ट्स में तेज निर्णय प्रक्रिया ने विकास को नई रफ्तार दी है।

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रदेशभर से आए 1500 से अधिक अभियंता शामिल हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल टूल्स और प्रशिक्षण आधारित यह पहल मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग को देश के अग्रणी विभागों की कतार में खड़ा कर सकती है।

-------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digital-transformation-started-in-public-works-department-cm-dr-mohan/article-42703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.