ED की बड़ी कार्रवाई: लंदन में ₹150 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क, नितिन कासलीवाल की संपत्ति बकिंघम पैलेस के पास

भोपाल, (म.प्र.)

On

₹1400 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में PMLA के तहत कुर्की, टैक्स हेवन्स में ट्रस्ट-कंपनियों का नेटवर्क उजागर

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इंदौर सब-जोनल यूनिट ने लंदन (यूके) में स्थित करीब ₹150 करोड़ की एक हाई-वैल्यू अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह प्रॉपर्टी बकिंघम पैलेस के पास प्राइम लोकेशन पर बताई जा रही है और मेसर्स एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन शंभू कुमार कासलीवाल के स्वामित्व से जुड़ी है।

₹1400 करोड़ धोखाधड़ी की जांच

ईडी के अनुसार, नितिन कासलीवाल पर भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम से करीब ₹1400 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है, जिस मामले में कई एफआईआर दर्ज हैं। जांच के तहत 23 दिसंबर 2025 को PMLA, 2002 की धारा 17 के अंतर्गत सर्चिंग की गई थी, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त हुए।

टैक्स हेवन्स में ट्रस्ट-कंपनियों का जाल

जांच में सामने आया कि कासलीवाल ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI), जर्सी और स्विट्जरलैंड जैसे टैक्स हेवन देशों में ट्रस्ट और कंपनियों का नेटवर्क खड़ा किया।

  • ‘कैथरीन ट्रस्ट’ (पूर्व में सूर्य ट्रस्ट) की स्थापना की गई, जिसके लाभार्थी कासलीवाल और उनके परिवार के सदस्य बताए गए।

  • यह ट्रस्ट जर्सी और BVI स्थित कैथरीन प्रॉपर्टी होल्डिंग लिमिटेड (CPHL) को नियंत्रित करता था, जिसके जरिए लंदन की इस महंगी संपत्ति का स्वामित्व रखा गया।

भारत का पैसा, विदेश में प्रॉपर्टी

ईडी का आरोप है कि बैंक धोखाधड़ी से प्राप्त धन को विदेशी निवेश के रूप में बाहर भेजकर विदेशों में अचल संपत्तियां खरीदी गईं, जिन्हें निजी ट्रस्टों और विदेशी कंपनियों के ढांचे में छिपाया गया। मामले में आगे और खुलासों की संभावना है और जांच जारी है।

------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eds-big-action-seizes-property-worth-%E2%82%B9150-crore-in-london/article-41730

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.