मैहर में शराब पार्टी के दौरान दोस्त की हत्या: गर्दन पर चाकू से तीन वार, आरोपी साहिल खान फरार

Maihar, MP

सतना जिले के मैहर तहसील अंतर्गत ताला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गर्दन पर चाकू से तीन वार कर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है।

घटना ताला थाना क्षेत्र के बदरखा गांव की है, जहां दिगौरी निवासी शिवनारायण तिवारी (उम्र लगभग 35 वर्ष) अपने दोस्त साहिल खान के साथ घर पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो उठा।

चाकू से गला रेतकर की गई हत्या
विवाद के दौरान साहिल खान ने अचानक चाकू निकाला और शिवनारायण के गले पर तीन बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवनारायण को परिजन तत्काल मैहर से संजय गांधी अस्पताल रीवा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी मौके से फरार, बाइक और चाकू छोड़कर भागा
घटना के बाद आरोपी साहिल खान मौके पर ही अपनी बाइक और चाकू छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने तुरंत ताला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसडीओपी मौके पर पहुंचीं, पुलिस ने घेरा इलाका
घटना की गंभीरता को देखते हुए सतना एसपी के निर्देश पर एसडीओपी ख्याति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। आस-पास के सभी थानों के थाना प्रभारियों को भी तैनात किया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस यह जानने में जुटी है कि शराब पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि विवाद खूनखराबे में बदल गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में शराब पार्टी के दौरान दोस्त की हत्या: गर्दन पर चाकू से तीन वार, आरोपी साहिल खान फरार

Maihar, MP

घटना ताला थाना क्षेत्र के बदरखा गांव की है, जहां दिगौरी निवासी शिवनारायण तिवारी (उम्र लगभग 35 वर्ष) अपने दोस्त साहिल खान के साथ घर पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो उठा।

चाकू से गला रेतकर की गई हत्या
विवाद के दौरान साहिल खान ने अचानक चाकू निकाला और शिवनारायण के गले पर तीन बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवनारायण को परिजन तत्काल मैहर से संजय गांधी अस्पताल रीवा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी मौके से फरार, बाइक और चाकू छोड़कर भागा
घटना के बाद आरोपी साहिल खान मौके पर ही अपनी बाइक और चाकू छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने तुरंत ताला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसडीओपी मौके पर पहुंचीं, पुलिस ने घेरा इलाका
घटना की गंभीरता को देखते हुए सतना एसपी के निर्देश पर एसडीओपी ख्याति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। आस-पास के सभी थानों के थाना प्रभारियों को भी तैनात किया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस यह जानने में जुटी है कि शराब पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि विवाद खूनखराबे में बदल गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/friends-murder-during-liquor-party-in-maihar-three-accused-sahil/article-27346

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.