प्रोबेशन पर वेतन कटौती पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला

जबलपुर (म.प्र.)

On

पूरा काम लिया जाता है तो आधी-अधूरी सैलरी क्यों? राज्य सरकार को एरियर्स समेत भुगतान के निर्देश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस व्यवस्था को असंवैधानिक ठहराया है, जिसमें प्रोबेशन अवधि के दौरान कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा था। अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि जब किसी कर्मचारी से नियमित कर्मचारियों की तरह पूरा काम लिया जा रहा है, तो वेतन में कटौती का कोई आधार नहीं बनता।

डिवीजन बेंच ने सरकार को आदेश दिया है कि प्रोबेशन पीरियड में जिन कर्मचारियों की सैलरी घटाई गई थी, उन्हें पूरा वेतन दिया जाए और पहले की गई कटौती की राशि एरियर्स के रूप में लौटाई जाए।

हाईकोर्ट ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिसंबर 2019 में जारी उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें नई भर्तियों को पहले साल 70 प्रतिशत, दूसरे साल 80 प्रतिशत और तीसरे साल 90 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान था। कोर्ट ने माना कि यह व्यवस्था न सिर्फ तर्कहीन है, बल्कि कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों के भी खिलाफ है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रोबेशन अवधि कोई ऐसा बहाना नहीं हो सकती, जिसके नाम पर वेतन कम किया जाए। यदि कर्मचारी से नियमित कार्य कराया जा रहा है, तो उसे न्यूनतम पूरा वेतन देना अनिवार्य है। कोर्ट ने यह भी कहा कि वेतन की गई रिकवरी पूरी तरह गलत है और इसे किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता।

यह मामला राज्य के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से जुड़ा था, जिनकी नियुक्ति सेवा नियमों के तहत की गई थी। वेतन निर्धारण में अलग-अलग एजेंसियों से नियुक्त कर्मचारियों के बीच भेदभाव किया गया था, जिसे अदालत ने अस्वीकार्य करार दिया।

इस फैसले के बाद प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलने की संभावना है। अब राज्य सरकार को न केवल वेतन कटौती बंद करनी होगी, बल्कि पहले से काटी गई रकम भी लौटानी पड़ेगी।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-courts-strict-comment-on-salary-cut-on-probation-big/article-42482

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.