जबलपुर में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने ही ली जान, दो दोस्त भी शामिल

JABALPUR, MP

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई एक रहस्यमयी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चौंकाने वाले तरीके से सुलझा लिया है। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड में कोई और नहीं बल्कि मृतक का 17 वर्षीय बेटा ही कातिल निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

नाले के पास मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

10 अप्रैल को माढ़ोताल क्षेत्र के कठौंदा स्थित कचरा प्लांट के पीछे नाले के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक की पहचान दद्दा नगर निवासी गीता कोरी ने अपने पति सुंदरलाल उर्फ बल्लू कोरी (51) के रूप में की।

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक कैमरे में नजर आए। पूछताछ के लिए पकड़े गए इन युवकों में दो—उदय चडार (19) और साहिल रैकवार (18)—के साथ मृतक का नाबालिग बेटा भी शामिल था।

पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद नाबालिग बेटे ने हत्या की साजिश कबूल की। उसने बताया कि उसका पिता रोज शराब पीकर मां के साथ मारपीट करता था। 9 अप्रैल की रात भी ऐसा ही हुआ। इस हिंसा से तंग आकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसी रात गला घोंटकर हत्या कर दी।

सबूत छुपाने की नाकाम कोशिश

हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर कचरा प्लांट के पीछे नाले के पास फेंक दिया। भागते समय वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए आसान हो गया। नाबालिग की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, चादर और कड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने ही ली जान, दो दोस्त भी शामिल

JABALPUR, MP

नाले के पास मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

10 अप्रैल को माढ़ोताल क्षेत्र के कठौंदा स्थित कचरा प्लांट के पीछे नाले के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक की पहचान दद्दा नगर निवासी गीता कोरी ने अपने पति सुंदरलाल उर्फ बल्लू कोरी (51) के रूप में की।

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक कैमरे में नजर आए। पूछताछ के लिए पकड़े गए इन युवकों में दो—उदय चडार (19) और साहिल रैकवार (18)—के साथ मृतक का नाबालिग बेटा भी शामिल था।

पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद नाबालिग बेटे ने हत्या की साजिश कबूल की। उसने बताया कि उसका पिता रोज शराब पीकर मां के साथ मारपीट करता था। 9 अप्रैल की रात भी ऐसा ही हुआ। इस हिंसा से तंग आकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसी रात गला घोंटकर हत्या कर दी।

सबूत छुपाने की नाकाम कोशिश

हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर कचरा प्लांट के पीछे नाले के पास फेंक दिया। भागते समय वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए आसान हो गया। नाबालिग की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, चादर और कड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-sensational-disclosure-of-blind-murder-fed-up-with/article-17784

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.