छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कई जिलों में सुबह से बारिश जारी, तापमान में गिरावट, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे देशभर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य में बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है।

अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग व जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और आंधी (40-60 किमी/घंटा की गति से) की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रायपुर, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम सहित कुल 21 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मानसून के आगमन से बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक निम्न दबाव क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर में बना हुआ है, जो और अधिक प्रबल होकर अवदाब में बदल सकता है। इस सिस्टम से एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली है। इसके प्रभाव से राज्य में बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी प्रवेश कर रही है, जो बारिश को बढ़ावा दे रही है।

24 और 25 मई को मौसम की स्थिति

  • 24 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं अंधड़ व वज्रपात की संभावना है।

  • 25 मई को अधिकांश जिलों में वर्षा की संभावना है।

  • साथ ही 24 मई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिससे मौसम और भी अधिक सक्रिय हो सकता है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम 26°C रहने की उम्मीद है।

चेतावनी: तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कई जिलों में सुबह से बारिश जारी, तापमान में गिरावट, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी

Raipur, CG

अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग व जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और आंधी (40-60 किमी/घंटा की गति से) की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रायपुर, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम सहित कुल 21 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मानसून के आगमन से बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक निम्न दबाव क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर में बना हुआ है, जो और अधिक प्रबल होकर अवदाब में बदल सकता है। इस सिस्टम से एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली है। इसके प्रभाव से राज्य में बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी प्रवेश कर रही है, जो बारिश को बढ़ावा दे रही है।

24 और 25 मई को मौसम की स्थिति

  • 24 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं अंधड़ व वज्रपात की संभावना है।

  • 25 मई को अधिकांश जिलों में वर्षा की संभावना है।

  • साथ ही 24 मई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिससे मौसम और भी अधिक सक्रिय हो सकता है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम 26°C रहने की उम्मीद है।

चेतावनी: तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-weather-updates-in-many-districts-rain-continues-to-rain/article-21980

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.