'ॐ' से सुशोभित हुआ त्रिनेत्र रूप, बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार देख श्रद्धालु भाव-विभोर

Ujjain, MP

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर शनिवार सुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य वातावरण के बीच भस्म आरती संपन्न हुई।

अल सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और भगवान शिव का पारंपरिक जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक कर पूजन किया गया।

इस अवसर पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। त्रिनेत्र रूप में बाबा के मस्तक पर 'ॐ' अर्पित कर उन्हें सूखे मेवों से आकर्षक रूप से सजाया गया। साथ ही शेषनाग की आकृति वाला रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की सुगंधित माला पहनाई गई। पूजन के बाद फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

आरती में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। सभी ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं निवेदित कीं। इस दौरान “जय श्री महाकाल” के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बाबा के दिव्य श्रृंगार और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण ने श्रद्धालुओं को गहराई तक भाव-विभोर कर दिया।

ऑनलाइन दर्शन की सुविधा:
जो श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच सके, वे श्री महाकालेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट अथवा यूट्यूब चैनल के माध्यम से घर बैठे बाबा के लाइव दर्शन कर सकते हैं।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

'ॐ' से सुशोभित हुआ त्रिनेत्र रूप, बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार देख श्रद्धालु भाव-विभोर

Ujjain, MP

अल सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और भगवान शिव का पारंपरिक जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक कर पूजन किया गया।

इस अवसर पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। त्रिनेत्र रूप में बाबा के मस्तक पर 'ॐ' अर्पित कर उन्हें सूखे मेवों से आकर्षक रूप से सजाया गया। साथ ही शेषनाग की आकृति वाला रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की सुगंधित माला पहनाई गई। पूजन के बाद फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

आरती में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। सभी ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं निवेदित कीं। इस दौरान “जय श्री महाकाल” के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बाबा के दिव्य श्रृंगार और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण ने श्रद्धालुओं को गहराई तक भाव-विभोर कर दिया।

ऑनलाइन दर्शन की सुविधा:
जो श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच सके, वे श्री महाकालेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट अथवा यूट्यूब चैनल के माध्यम से घर बैठे बाबा के लाइव दर्शन कर सकते हैं।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-devotees-were-adorned-with-the-supernatural-makeup-of-baba/article-21976

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.