- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी की नई चेतावनी, तुरंत करें ये सेटिंग बंद, नहीं तो हैक हो सकता है
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी की नई चेतावनी, तुरंत करें ये सेटिंग बंद, नहीं तो हैक हो सकता है आपका फोन
Business News
अगर आप iPhone यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
एप्पल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नई सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। कंपनी ने अपने वायरलेस फीचर AirPlay में एक गंभीर खामी का पता लगने के बाद यूजर्स से इसे तुरंत डिसेबल करने की सलाह दी है। इस खामी के कारण हैकर्स आपके डिवाइस तक पहुंच बना सकते हैं और आपका निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है।
क्या है खतरा?
साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म Oligo के मुताबिक, AirPlay फीचर में पाई गई इस गड़बड़ी को AirBorne नाम दिया गया है। रिसर्च में सामने आया कि इस बग की मदद से हैकर्स iPhone को हाईजैक कर सकते हैं। खतरनाक बात यह है कि इसके लिए उन्हें केवल आपके WiFi नेटवर्क की जरूरत होगी। इस खामी के जरिए हैकर्स डिवाइस के दूसरे कंपोनेंट्स को एक्सेस दे सकते हैं, और यह सब बिना आपकी जानकारी के हो सकता है।
Apple ने क्या कहा?
Apple ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यूजर्स को सलाह दी है कि जब तक कंपनी नया सिक्योरिटी अपडेट जारी नहीं करती, तब तक वे AirPlay रिसीवर को बंद कर दें। इससे अनचाहे एक्सेस को रोका जा सकता है।
ऐसे करें AirPlay फीचर को बंद
अगर आप भी iPhone यूजर हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद को इस साइबर खतरे से बचा सकते हैं:
-
Settings में जाएं
-
General पर टैप करें
-
AirPlay & Handoff ऑप्शन को खोलें
-
AirPlay Receiver को Off कर दें
आप चाहें तो AirPlay को पूरी तरह बंद करने के बजाय इसे Restrict भी कर सकते हैं। इसके लिए Current User Only का विकल्प चुनें, ताकि केवल वही यूजर इसे एक्सेस कर सके जो डिवाइस का मालिक है।
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए क्या करें?
-
अपने iPhone को नवीनतम iOS अपडेट के साथ अपडेट करें
-
किसी भरोसेमंद सिक्योरिटी ऐप का इस्तेमाल करें
-
अनजान WiFi नेटवर्क से कनेक्ट होने से बचें
Apple के इस अलर्ट को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यदि आपने अब तक AirPlay को डिसेबल नहीं किया है, तो तुरंत यह कदम उठाएं और अपने डेटा को सुरक्षित रखें। साइबर हमलों से बचने के लिए हमेशा सॉफ्टवेयर अपडेट्स को समय पर इंस्टॉल करते रहें।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए