"राजनीति, शिक्षा, खेल और मौसम: छत्तीसगढ़ की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में"

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी व दोनों उपमुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

टोल प्लाजा में अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान
कुम्हारी टोल प्लाजा में कथित अवैध वसूली को लेकर कांग्रेस ने आज सुबह 11:30 बजे से बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय इस मुद्दे को लेकर पहले ही सांसदों और NHAI से संवाद कर चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्रवेश मार्गदर्शिका जारी होने के बाद विस्तृत तिथियों की सूचना कॉलेजों को दी जाएगी।

सीसीपीएल ट्रॉफी टूर की शुरुआत आज से
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के दूसरे सीजन की शुरुआत 6 जून से होगी। टूर्नामेंट को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए ट्रॉफी टूर की शुरुआत आज कांकेर से हुई। यह ट्रॉफी 1 जून तक राज्य के प्रमुख शहरों में प्रदर्शित की जाएगी।

कांग्रेस की पदयात्रा में बदलाव
कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा अब किरंदुल से दंतेवाड़ा तक निकाली जाएगी। पहले यह बचेली से शुरू होने वाली थी। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 26 से 29 मार्च तक करेंगे।

पोलावरम परियोजना पर अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को पोलावरम परियोजना की प्रगति को लेकर बैठक करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय इस बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
राज्य में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। रायपुर में आज का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

रायपुर आज के कार्यक्रम

संगीतमय प्रस्तुति:
एडवोकेट्स म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति "मैं पल दो पल का शायर हूं", शाम 6:30 बजे, मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान।

सिंदूर शौर्य यात्रा:
राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा सिंदूर शौर्य यात्रा, शाम 5 बजे, नगर घड़ी चौक से।

बाल संस्कार शिविर:
शदाणी दरबार तीर्थ, शदाणी नगर, लालपुर में सुबह 9 बजे से।

शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर:
महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सुबह 7 से 10 व शाम 5 से 8 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

"राजनीति, शिक्षा, खेल और मौसम: छत्तीसगढ़ की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में"

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी व दोनों उपमुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

टोल प्लाजा में अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान
कुम्हारी टोल प्लाजा में कथित अवैध वसूली को लेकर कांग्रेस ने आज सुबह 11:30 बजे से बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय इस मुद्दे को लेकर पहले ही सांसदों और NHAI से संवाद कर चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्रवेश मार्गदर्शिका जारी होने के बाद विस्तृत तिथियों की सूचना कॉलेजों को दी जाएगी।

सीसीपीएल ट्रॉफी टूर की शुरुआत आज से
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के दूसरे सीजन की शुरुआत 6 जून से होगी। टूर्नामेंट को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए ट्रॉफी टूर की शुरुआत आज कांकेर से हुई। यह ट्रॉफी 1 जून तक राज्य के प्रमुख शहरों में प्रदर्शित की जाएगी।

कांग्रेस की पदयात्रा में बदलाव
कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा अब किरंदुल से दंतेवाड़ा तक निकाली जाएगी। पहले यह बचेली से शुरू होने वाली थी। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 26 से 29 मार्च तक करेंगे।

पोलावरम परियोजना पर अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को पोलावरम परियोजना की प्रगति को लेकर बैठक करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय इस बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
राज्य में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। रायपुर में आज का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

रायपुर आज के कार्यक्रम

संगीतमय प्रस्तुति:
एडवोकेट्स म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति "मैं पल दो पल का शायर हूं", शाम 6:30 बजे, मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान।

सिंदूर शौर्य यात्रा:
राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा सिंदूर शौर्य यात्रा, शाम 5 बजे, नगर घड़ी चौक से।

बाल संस्कार शिविर:
शदाणी दरबार तीर्थ, शदाणी नगर, लालपुर में सुबह 9 बजे से।

शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर:
महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सुबह 7 से 10 व शाम 5 से 8 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/politics-education-sports-and-weather-todays-major-news-at-a/article-21982

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.