दिल्ली में सीएम मोहन यादव का दौरा, 75% से अधिक अंक वालों को ₹25 हजार, भोपाल में होगा ऐतिहासिक महिला सम्मेलन

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम दिल्ली पहुंचे, जहां वे आज (शनिवार) नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बार की बैठक का मुख्य फोकस 'विकसित भारत @2047' के विज़न के तहत विकसित राज्यों की भूमिका पर रहेगा। देशभर के मुख्यमंत्रियों और नीति निर्माताओं के साथ इस विषय पर गहन चर्चा होगी।

मेधावी छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए ₹25,000 की सहायता राशि

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एक बार फिर से लैपटॉप के लिए ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस योजना को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही एक भव्य समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को यह राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देना और मेधावी विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना है।

भोपाल में 31 मई को होगा महिला महासम्मेलन, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि

राजधानी भोपाल में 31 मई को आयोजित होने जा रहा महिला महासम्मेलन ऐतिहासिक और भव्य होगा। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन स्थल जंबूरी मैदान में पूरे प्रदेश से लगभग 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य तय किया गया है।

हर मंडल से 6 चयनित महिलाओं को विशेष आमंत्रण दिया गया है। पीएम के स्वागत के लिए 620 महिलाएं पारंपरिक सिंदूरी साड़ियों में विशेष भूमिका निभाएंगी। बीजेपी द्वारा इस महासम्मेलन के समन्वयन हेतु 6 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। खास बात यह है कि इस पूरे कार्यक्रम की संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी महिलाओं को ही सौंपी गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली में सीएम मोहन यादव का दौरा, 75% से अधिक अंक वालों को ₹25 हजार, भोपाल में होगा ऐतिहासिक महिला सम्मेलन

BHOPAL, MP

मेधावी छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए ₹25,000 की सहायता राशि

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एक बार फिर से लैपटॉप के लिए ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस योजना को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही एक भव्य समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को यह राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देना और मेधावी विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना है।

भोपाल में 31 मई को होगा महिला महासम्मेलन, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि

राजधानी भोपाल में 31 मई को आयोजित होने जा रहा महिला महासम्मेलन ऐतिहासिक और भव्य होगा। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन स्थल जंबूरी मैदान में पूरे प्रदेश से लगभग 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य तय किया गया है।

हर मंडल से 6 चयनित महिलाओं को विशेष आमंत्रण दिया गया है। पीएम के स्वागत के लिए 620 महिलाएं पारंपरिक सिंदूरी साड़ियों में विशेष भूमिका निभाएंगी। बीजेपी द्वारा इस महासम्मेलन के समन्वयन हेतु 6 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। खास बात यह है कि इस पूरे कार्यक्रम की संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी महिलाओं को ही सौंपी गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-visit-to-delhi-will-have-a-historic/article-21978

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.