मई के आखिरी सप्ताह भी एमपी में आंधी-बारिश का दौर जारी: नौतपा में भी गर्मी से राहत, 47 जिलों में अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा भी बरसात के बीच बीतेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले सात दिन आंधी और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत 47 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिससे मई के अंतिम सप्ताह तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

उज्जैन-रतलाम में तूफानी हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी की चेतावनी दी है। यहां हवाएं 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

हल्की बारिश के साथ तेज हवा का अनुमान

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

कुछ जिलों में मौसम रहेगा साफ

नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

लगातार 23वें दिन बरसात, कई जिलों में पारा लुढ़का

प्रदेश में मई महीने में लगातार 23वें दिन भी आंधी और बारिश का असर देखा गया। शुक्रवार को रतलाम में ओलावृष्टि हुई, जबकि उमरिया और गुना में तेज बारिश के साथ हवाएं चलीं। छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, शहडोल, कटनी, अनूपपुर, सीधी, सागर, पन्ना, सतना, रीवा और रायसेन में भी बारिश का असर रहा।

बारिश और तेज हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में तापमान 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां पारा 31.6 डिग्री तक पहुंच गया।

नौतपा में भी मिलेगी राहत

आमतौर पर नौतपा को भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार प्रदेशवासी बारिश और आंधी के कारण कुछ राहत महसूस करेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में यह स्थिति बनी रह सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

मई के आखिरी सप्ताह भी एमपी में आंधी-बारिश का दौर जारी: नौतपा में भी गर्मी से राहत, 47 जिलों में अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिससे मई के अंतिम सप्ताह तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

उज्जैन-रतलाम में तूफानी हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी की चेतावनी दी है। यहां हवाएं 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

हल्की बारिश के साथ तेज हवा का अनुमान

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

कुछ जिलों में मौसम रहेगा साफ

नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

लगातार 23वें दिन बरसात, कई जिलों में पारा लुढ़का

प्रदेश में मई महीने में लगातार 23वें दिन भी आंधी और बारिश का असर देखा गया। शुक्रवार को रतलाम में ओलावृष्टि हुई, जबकि उमरिया और गुना में तेज बारिश के साथ हवाएं चलीं। छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, शहडोल, कटनी, अनूपपुर, सीधी, सागर, पन्ना, सतना, रीवा और रायसेन में भी बारिश का असर रहा।

बारिश और तेज हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में तापमान 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां पारा 31.6 डिग्री तक पहुंच गया।

नौतपा में भी मिलेगी राहत

आमतौर पर नौतपा को भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार प्रदेशवासी बारिश और आंधी के कारण कुछ राहत महसूस करेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में यह स्थिति बनी रह सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/last-week-of-may-also-continues-to-have-a-thunderstorm/article-21984

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.