झालावाड़ पुलिस ने भोपाल के युवक को बंधनमुक्त कराया, प्रेम-प्रसंग के चलते बनाया गया था बंधक

भोपाल (म.प्र.)

On

मेडिकल जांच के बाद दर्ज होंगे बयान, वीडियो सामने आने पर एमपी-राजस्थान पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बंधक बनाए गए भोपाल के एक युवक को पुलिस ने रविवार देर रात मुक्त करा लिया। मध्य प्रदेश पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित छुड़ाया। पुलिस के अनुसार, युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

पीड़ित युवक की पहचान भोपाल के कोलार क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू का प्रेम-प्रसंग झालावाड़ जिले के ग्राम पुलोरो निवासी एक युवती से चल रहा था। करीब 15 दिन पहले युवती भोपाल आई थी और सोनू के साथ रहने लगी थी। इस दौरान युवती के परिजन भोपाल पहुंचे और समझाइश के बाद उसे अपने साथ गांव ले गए।

बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले युवती ने सोनू को फोन कर गांव बुलाया और साथ रहने की बात कही। प्रेमिका के कहने पर सोनू राजस्थान पहुंचा, जहां पहुंचते ही युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। आरोप है कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसका वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा गया।

रविवार दोपहर सोनू के परिजन भोपाल के कोलार थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक को बीयर की बोतल में पेशाब भरकर जबरन पिलाया गया। वीडियो सामने आने के बाद भोपाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्थान पुलिस को सूचना दी।

इनपुट मिलने के बाद झालावाड़ पुलिस ने देर रात दबिश देकर युवक को मुक्त कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल युवक की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जा रही है। मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसके साथ किन परिस्थितियों में क्या-क्या हुआ।

इधर, युवक के परिजन रविवार रात ही झालावाड़ के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार तक युवक परिजनों के साथ भोपाल लौट सकता है। मामले में युवती के परिजनों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े करती है।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jhalawar-police-freed-the-youth-from-bhopal-who-was-held/article-43560

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.