भिलाई में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी, दर्शन यात्रा पर गए दो व्यापारियों के घर खंगाले

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

मैहर और जगन्नाथपुरी गए परिवारों की गैरमौजूदगी में वारदात, 5 लाख से ज्यादा का सामान ले उड़े चोर

दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरों ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों मामलों में पीड़ित परिवार धार्मिक यात्रा पर बाहर गए हुए थे। चोरों ने घरों की रेकी कर ताले और कुंडियां तोड़ीं और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला: मैहर दर्शन पर गया परिवार, 5 लाख की चोरी

जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर, लोहिया रोड निवासी आदित्य विक्रम केशरवानी (26), जो ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़े हैं, 16 जनवरी की शाम अपने माता-पिता और बहन के साथ मैहर माता के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घर में ताला लगाकर जाने के बाद परिवार 18 जनवरी की सुबह वापस लौटा।

घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा संदिग्ध था। कुछ लाइटें जल रही थीं और किचन का दरवाजा अंदर से खुला हुआ मिला। जब परिवार ने अलमारी की जांच की तो लॉकर खुला हुआ था और उसमें रखे सभी कीमती जेवरात गायब थे।

चोर अलमारी से सोने के दो हार, दो जोड़ी कान के झुमके, तीन जोड़ी कंगन, एक नथनी और मंगलसूत्र का पेंडेंट ले गए। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर बाउंड्री कूदकर घर में दाखिल हुए और बिना किसी बाहरी तोड़फोड़ के वारदात को अंजाम दिया।

दूसरा मामला: जगन्नाथपुरी गए परिवार का घर खंगाला

दूसरी चोरी की घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पंचशील नगर, चरोदा इलाके में सामने आई है। यहां खेलकूद सामग्री की दुकान चलाने वाले हरीश लहरे (32) 13 जनवरी की सुबह परिवार के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए निकले थे। 17 जनवरी की देर रात जब वे लौटे, तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर तीनों अलमारियों के ताले टूटे थे। अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, इयरपॉड और नगद राशि गायब थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 85 हजार रुपये आंकी गई है।

दोनों मामलों की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने वारदात से पहले घरों की रेकी की थी और परिवार के बाहर जाने की जानकारी मिलने के बाद ही चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर छोड़कर बाहर जाते समय पड़ोसियों को सूचना दें और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/targeting-deserted-houses-in-bhilai-the-houses-of-two-businessmen/article-43572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.