भोपाल में नगर निगम कर्मचारी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की आत्महत्या, हनीट्रैप का आरोप

भोपाल (म.प्र.)

On

परिजनों का दावा—युवती ने निजी वीडियो के नाम पर 8 लाख रुपए ऐंठे, फर्जी टीआई बनकर धमकाने की भी बात सामने आई

भोपाल के कोलार क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी ने कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को हनीट्रैप में फंसाकर एक युवती और उसके साथियों ने लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उससे लाखों रुपये वसूले। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुल्तान खान के रूप में हुई है, जो नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और कोलार के थुआखेड़ा इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार, सुल्तान ने मंगलवार को जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि सुल्तान पिछले करीब छह महीनों से लगातार दबाव और धमकियों का सामना कर रहा था। मृतक के भाई सलमान खान ने बताया कि एक युवती ने पहले उससे भावनात्मक संबंध बनाया और फिर निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग शुरू कर दी। सलमान के अनुसार, इस दौरान सुल्तान से करीब 8 लाख रुपए वसूले गए, जबकि सुल्तान ने इलाज के दौरान यह भी दावा किया था कि कुल रकम इससे अधिक हो सकती है।

परिवार का आरोप है कि युवती अकेली नहीं थी, बल्कि चार अन्य लोग भी इस पूरे मामले में शामिल थे। इनमें से एक व्यक्ति खुद को थाना प्रभारी बताकर सुल्तान को रेप केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देता था। लगातार कॉल, मैसेज, गालियां और जान से मारने की धमकियों के चलते सुल्तान मानसिक रूप से टूट गया।

पुलिस जांच में मृतक के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं। कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड में लगातार पैसों की मांग और धमकियों के संकेत मिले हैं। मोबाइल में युवती के 161 मिस्ड कॉल दर्ज हैं। इसके अलावा, सुल्तान ने आरोपियों के नंबर अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे, जिनमें एक नंबर ‘अंकल टीआई’ और एक ‘माई वाइफ’ के नाम से दर्ज था।

परिजनों ने बताया कि सुल्तान का करीब एक साल पहले तलाक हो गया था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। तलाक के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी दौरान उसका संपर्क युवती से हुआ, जिसे परिवार कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाने का मामला बता रहा है।

कोलार थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल, बैंक लेन-देन और कॉल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती और उसके कथित साथियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/municipal-corporation-employee-in-bhopal-commits-suicide-due-to-blackmailing/article-43123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.