खड़गे का प्रधानमंत्री पर हमला: "ना देवड़ा पर कार्रवाई, ना शाह को बर्खास्त किया गया"

Bhopal, MP

पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना को लेकर दिए गए विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। खड़गे ने भाजपा नेताओं पर सेना और शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी इन बयानों को समर्थन देने जैसी है।

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "भाजपा नेताओं में होड़ मची है सेना और पहलगाम के पीड़ितों पर लांछन लगाने की। भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का शर्मनाक बयान आरएसएस-भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।"

'मोदी जी, अगर आपकी रगों में सिंदूर है, तो इन नेताओं को हटाइए'

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया गया, तब भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। खड़गे ने लिखा, "आप कहते हैं आपकी रगों में सिंदूर है, तो फिर इन बदजुबान नेताओं को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया?"

हरियाणा के सांसद के बयान पर बवाल

हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से विवादित बयान देते हुए कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पति खोए, उनमें 'वीरांगना जैसा कोई भाव नहीं था', इसी कारण इतने लोग मारे गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोग पीएम की योजना के तहत प्रशिक्षण लेते, तो इस प्रकार की मौतें नहीं होतीं। उनके इस बयान पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर तीखा पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लगातार सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सत्ता के नशे में भाजपा नेता सुरक्षा चूक पर सवाल उठाने की बजाय शहीदों और उनके परिवारों को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।"

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "भाजपा नेताओं को भरोसा हो गया है कि वे चाहे जो कहें, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"

विजय शाह और देवड़ा के बयानों पर भी घिरी भाजपा

विवाद केवल जांगड़ा तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि "मोदी जी ने उनकी बहन को उनके घर भेजा..." इस बयान की भाषा और संदर्भ को लेकर चौतरफा आलोचना हो रही है।

वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना को लेकर कहा था कि "देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है।" कांग्रेस ने इसे सेना के गौरव का अपमान बताया है, जबकि भाजपा ने सफाई दी है कि कांग्रेस उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

खड़गे का प्रधानमंत्री पर हमला: "ना देवड़ा पर कार्रवाई, ना शाह को बर्खास्त किया गया"

Bhopal, MP

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "भाजपा नेताओं में होड़ मची है सेना और पहलगाम के पीड़ितों पर लांछन लगाने की। भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का शर्मनाक बयान आरएसएस-भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।"

'मोदी जी, अगर आपकी रगों में सिंदूर है, तो इन नेताओं को हटाइए'

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया गया, तब भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। खड़गे ने लिखा, "आप कहते हैं आपकी रगों में सिंदूर है, तो फिर इन बदजुबान नेताओं को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया?"

हरियाणा के सांसद के बयान पर बवाल

हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से विवादित बयान देते हुए कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पति खोए, उनमें 'वीरांगना जैसा कोई भाव नहीं था', इसी कारण इतने लोग मारे गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोग पीएम की योजना के तहत प्रशिक्षण लेते, तो इस प्रकार की मौतें नहीं होतीं। उनके इस बयान पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर तीखा पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लगातार सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सत्ता के नशे में भाजपा नेता सुरक्षा चूक पर सवाल उठाने की बजाय शहीदों और उनके परिवारों को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।"

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "भाजपा नेताओं को भरोसा हो गया है कि वे चाहे जो कहें, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"

विजय शाह और देवड़ा के बयानों पर भी घिरी भाजपा

विवाद केवल जांगड़ा तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि "मोदी जी ने उनकी बहन को उनके घर भेजा..." इस बयान की भाषा और संदर्भ को लेकर चौतरफा आलोचना हो रही है।

वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना को लेकर कहा था कि "देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है।" कांग्रेस ने इसे सेना के गौरव का अपमान बताया है, जबकि भाजपा ने सफाई दी है कि कांग्रेस उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kharges-attack-on-prime-minister-nor-action-on-deora-nor/article-22129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.