एमपी के 4 शहरों में आज UPSC प्रीलिम्स परीक्षा: इंदौर में 14,692 और ग्वालियर में 8509 अभ्यर्थी शामिल

Bhopal, MP

रविवार को मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन हो रहा है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। लाखों युवाओं के इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं।

इंदौर में 14,692 परीक्षार्थी, बिजली विभाग को विशेष निर्देश

इंदौर में 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,692 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पिछली बार 4 मई को नीट परीक्षा के दौरान आई आंधी और बारिश से परीक्षा प्रभावित हुई थी। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए बिजली कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किसी भी केंद्र पर बिजली सप्लाई बाधित न हो

ग्वालियर में 8509 परीक्षार्थी, 30 केंद्र बनाए गए

ग्वालियर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8509 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक दो पालियों में हो रही है। जिले में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह को दी गई है, जो परीक्षा प्रभारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

भोपाल और जबलपुर में भी सख्त इंतजाम

भोपाल में परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं जबलपुर में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। सभी जिलों में प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

अभ्यर्थियों ने बताया – पेपर में इकोनॉमिक्स से ज्यादा सवाल

पहली पाली की परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में इकोनॉमिक्स से जुड़े सवालों की संख्या अधिक थी। खासकर सेंसेक्स, बॉन्ड्स और वित्तीय बाजार से जुड़े प्रश्नों ने छात्रों को सोचने पर मजबूर किया। सामान्य अध्ययन पेपर की पहली शिफ्ट में समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ एनवायरमेंट और पॉलिटी से भी प्रश्न पूछे गए

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

एमपी के 4 शहरों में आज UPSC प्रीलिम्स परीक्षा: इंदौर में 14,692 और ग्वालियर में 8509 अभ्यर्थी शामिल

Bhopal, MP

इंदौर में 14,692 परीक्षार्थी, बिजली विभाग को विशेष निर्देश

इंदौर में 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,692 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पिछली बार 4 मई को नीट परीक्षा के दौरान आई आंधी और बारिश से परीक्षा प्रभावित हुई थी। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए बिजली कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किसी भी केंद्र पर बिजली सप्लाई बाधित न हो

ग्वालियर में 8509 परीक्षार्थी, 30 केंद्र बनाए गए

ग्वालियर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8509 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक दो पालियों में हो रही है। जिले में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह को दी गई है, जो परीक्षा प्रभारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

भोपाल और जबलपुर में भी सख्त इंतजाम

भोपाल में परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं जबलपुर में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। सभी जिलों में प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

अभ्यर्थियों ने बताया – पेपर में इकोनॉमिक्स से ज्यादा सवाल

पहली पाली की परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में इकोनॉमिक्स से जुड़े सवालों की संख्या अधिक थी। खासकर सेंसेक्स, बॉन्ड्स और वित्तीय बाजार से जुड़े प्रश्नों ने छात्रों को सोचने पर मजबूर किया। सामान्य अध्ययन पेपर की पहली शिफ्ट में समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ एनवायरमेंट और पॉलिटी से भी प्रश्न पूछे गए

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-4-cities-of-mpsc-prelims-examination-14692-in-indore/article-22133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.