भोपाल में मुफ्त हेलमेट वितरण के दौरान धक्का-मुक्की, बॉक्स उठाकर ले भागे लोग

Bhopal,M.P

भोपाल के अटल पथ पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में मुफ्त हेलमेट बांटने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 बड़ी संख्या में लोग हेलमेट लेने पहुंचे और कुछ जगहों पर छीना-झपटी व धक्का-मुक्की हो गई। कई लोग तो काउंटर से हेलमेट से भरे पूरे बॉक्स ही उठाकर ले गए।

क्या था कार्यक्रम

सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनाकर रैली को रवाना किया। इससे पहले प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं की मदद से करीब 2100 हेलमेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

हादसों के आंकड़े और पहल का मकसद

अधिकारियों के अनुसार 2021 से 2025 के बीच भोपाल में 912 सड़क हादसों में 543 बाइक सवारों की मौत हेलमेट न पहनने से हुई। ऐसे हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए यह वितरण कार्यक्रम रखा गया।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “हेलमेट हमारी सुरक्षा का कवच है। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों को जन्म देती है। एक जिम्मेदार नागरिक बनना हम सबका कर्तव्य है। सरकार दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं

हेलमेट पाने वालों ने इसे अच्छी पहल बताया, वहीं कई लोगों ने सड़क की खराब हालत पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। बाणगंगा निवासी अर्जुन पाल ने कहा कि भोपाल की जर्जर सड़कों को सुधारना भी उतना ही जरूरी है।

अव्यवस्था से लोगों में नाराज़गी

जैसे ही मुफ्त हेलमेट की खबर फैली, भारी भीड़ जुट गई। सातों काउंटर पर अफरातफरी मचने से वितरण रोकना पड़ा। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद हेलमेट न मिलने पर नाराज़ दिखे।

ट्रक के पीछे भागे लोग

वितरण के दौरान जब हेलमेट से भरे ट्रक वापस जाने लगे तो लोग उनके पीछे दौड़ पड़े। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ये अतिरिक्त हेलमेट थे जिन्हें वापस किया गया।

प्रशासन का संदेश

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है। सभी नागरिक बिना हेलमेट बाइक न चलाएं और इस पहल को जिम्मेदारी से अपनाएं।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-ran-away-with-pushing-boxes-during-free-helmet-distribution/article-34149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.