मंदसौर में सीएम राइज स्कूल बस पर पथराव, 3 गिरफ्तार; 12 छात्र सुरक्षित लौटे घर

Mandsaur, MP

मंदसौर जिले के रामाखेड़ी गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने सीएम राइज स्कूल की बस पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी।

 घटना के वक्त बस में करीब 12 बच्चे सवार थे, हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से कोई बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पाइप पर बस चढ़ने से बढ़ा विवाद

मामला सीतामऊ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बस ड्राइवर मांगीलाल बावरी बच्चों को स्कूल से गांव ला रहा था। इसी दौरान सड़क पर भंवरलाल बावरी के मोटर का पानी का पाइप बिछा हुआ था, जिस पर बस चढ़ गई और पाइप फट गया। इस बात को लेकर भंवरलाल और उसके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ड्राइवर ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया, लेकिन विवाद बढ़ गया। इसी बीच भंवरलाल की बेटियों निर्मला, माया और अनुशिया ने गुस्से में आकर बस के शीशे तोड़ दिए और पथराव कर दिया। इससे बस को भारी नुकसान पहुंचा।

बाल-बाल बचे मासूम

पथराव के समय बस में छोटे बच्चे भी बैठे थे। शीशे टूटने और तेज आवाज से बच्चे सहम गए, लेकिन ग्रामीणों के समय पर पहुंचने से स्थिति बिगड़ने से बच गई। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उतारकर घर भेज दिया गया।

पुराना विवाद आया सामने

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस ड्राइवर मांगीलाल और भंवरलाल परिवार के बीच पहले से ही तनातनी थी। स्कूल परिसर की दीवार और मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। इसी रंजिश के चलते मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस की कार्रवाई

सीतामऊ थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने बताया कि तीनों युवतियों—निर्मला (30), माया (20) और अनुषा (22)—को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stoned-on-cm-rise-school-bus-in-mandsaur-3-arrested/article-34151

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.