सरकारी स्कूल की होनहार छात्रा प्रियल द्विवेदी बनीं MP बोर्ड की टॉपर, 500 में से 492 अंक हासिल कर रचा इतिहास

मैहर/सतना।

सपना है सिविल सर्विस में जाने का, मेहनत और अनुशासन को मानती हैं सफलता की कुंजी

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में इस बार बेटियों ने बाज़ी मार ली है। प्रदेश की टॉपर बनीं प्रियल द्विवेदी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। मैहर की रहने वाली और अमरपाटन स्थित कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियल ने गणित-विज्ञान समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं।

जब नाम आया टॉपर्स में, तो खुद को नहीं हुआ यक़ीन
प्रियल द्विवेदी ने बताया कि जब रिजल्ट आया और उनका नाम टॉप पर देखा, तो शुरुआत में उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। "मुझे लगा कि शायद किसी और का नाम है," प्रियल ने मुस्कुराते हुए कहा। बाद में स्कूल और परिवार से पुष्टि होने पर उन्होंने इस उपलब्धि को स्वीकारा और अपनी मेहनत को इसका श्रेय दिया।

सिविल सर्विस का सपना, और अनुशासन है हथियार
प्रियल का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है और वे उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का राज साझा करते हुए कहा, “मैंने 12वीं की शुरुआत से ही मोबाइल से दूरी बना ली थी। प्रतिदिन 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी और केवल 1 घंटा खेलने में देती थी। सोशल मीडिया से दूर रहना और NCERT की गहराई से पढ़ाई मेरी दिनचर्या का हिस्सा रही।”

गुरुजनों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
प्रियल ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्राचार्य को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने उनका मनोबल बढ़ाया और हर मोड़ पर मार्गदर्शन किया।

प्रदेशभर से अन्य विद्यार्थियों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रियल के साथ-साथ सतना के ही हर्ष पांडेय ने 479 अंक लेकर साइंस स्ट्रीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक लाकर चौथा स्थान पाया, जबकि पीथमपुर के कृष्ण प्रताप सिंह ने विज्ञान संकाय में राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया।

बधाई देने वालों का लगा तांता
रिजल्ट जारी होते ही प्रियल द्विवेदी के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पड़ोसी, रिश्तेदार और स्कूल स्टाफ उनके घर पहुंचकर मिठाइयाँ बांट रहे हैं। हर कोई प्रियल को नज़ीर बनाकर बेटियों की शिक्षा और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता की तारीफ कर रहा है।

MP बोर्ड 2025 का परिणाम
इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 7 लाख 6 हजार छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 74.48% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात यह रही कि लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

सरकारी स्कूल की होनहार छात्रा प्रियल द्विवेदी बनीं MP बोर्ड की टॉपर, 500 में से 492 अंक हासिल कर रचा इतिहास

मैहर/सतना।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में इस बार बेटियों ने बाज़ी मार ली है। प्रदेश की टॉपर बनीं प्रियल द्विवेदी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। मैहर की रहने वाली और अमरपाटन स्थित कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियल ने गणित-विज्ञान समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं।

जब नाम आया टॉपर्स में, तो खुद को नहीं हुआ यक़ीन
प्रियल द्विवेदी ने बताया कि जब रिजल्ट आया और उनका नाम टॉप पर देखा, तो शुरुआत में उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। "मुझे लगा कि शायद किसी और का नाम है," प्रियल ने मुस्कुराते हुए कहा। बाद में स्कूल और परिवार से पुष्टि होने पर उन्होंने इस उपलब्धि को स्वीकारा और अपनी मेहनत को इसका श्रेय दिया।

सिविल सर्विस का सपना, और अनुशासन है हथियार
प्रियल का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है और वे उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का राज साझा करते हुए कहा, “मैंने 12वीं की शुरुआत से ही मोबाइल से दूरी बना ली थी। प्रतिदिन 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी और केवल 1 घंटा खेलने में देती थी। सोशल मीडिया से दूर रहना और NCERT की गहराई से पढ़ाई मेरी दिनचर्या का हिस्सा रही।”

गुरुजनों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
प्रियल ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्राचार्य को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने उनका मनोबल बढ़ाया और हर मोड़ पर मार्गदर्शन किया।

प्रदेशभर से अन्य विद्यार्थियों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रियल के साथ-साथ सतना के ही हर्ष पांडेय ने 479 अंक लेकर साइंस स्ट्रीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक लाकर चौथा स्थान पाया, जबकि पीथमपुर के कृष्ण प्रताप सिंह ने विज्ञान संकाय में राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया।

बधाई देने वालों का लगा तांता
रिजल्ट जारी होते ही प्रियल द्विवेदी के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पड़ोसी, रिश्तेदार और स्कूल स्टाफ उनके घर पहुंचकर मिठाइयाँ बांट रहे हैं। हर कोई प्रियल को नज़ीर बनाकर बेटियों की शिक्षा और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता की तारीफ कर रहा है।

MP बोर्ड 2025 का परिणाम
इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 7 लाख 6 हजार छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 74.48% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात यह रही कि लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/priyal-dwivedi-a-promising-student-of-a-government-school-became/article-19852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.