तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 279 अंकों की छलांग, निफ्टी 24,400 के पार – इन स्टॉक्स में रही हलचल

Business News

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के चेहरे खिले नजर आए।

सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती
सोमवार सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 279.19 अंकों की बढ़त के साथ 80,781.18 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 69.95 अंक चढ़कर 24,416.65 पर पहुंच गया। शुरुआती घंटे में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही, जबकि 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

आज के टॉप गेनर्स और लूज़र्स
निफ्टी पर आज जिन शेयरों ने सबसे अधिक रफ्तार पकड़ी उनमें अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और इटरनल शामिल हैं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डीज लैब्स नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे। बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आए, जिनमें FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1-1% की तेजी रही।

इन स्टॉक्स पर खास नजर
आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों की विशेष नजर एवेन्यू सुपरमार्ट्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स, पीएनबी गिल्ट्स, आर्कियन केमिकल्स, सनोफी कंज्यूमर हेल्थ, ग्रेविटा इंडिया, सनटेक रियल्टी, सिटी यूनियन बैंक, एथर इंडस्ट्रीज, शिल्पा मेडिकेयर, बीएसई, जीओसीएल कॉर्प, टाटा मोटर्स, इंद्रप्रस्थ गैस और टाटा स्टील जैसे प्रमुख शेयरों पर बनी हुई है।

एसबीआई को तगड़ा झटका
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% की गिरावट आई। चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कुछ कमजोर रहे, जिसका असर शेयर पर दिखा। कॉरपोरेट लोन में प्री-पेमेंट की वजह से बैंक की क्रेडिट ग्रोथ घटकर सालाना आधार पर 12.4% रह गई। बैंक का शेयर गिरकर ₹785.05 तक पहुँच गया।

एशियाई बाजारों में सन्नाटा
वेसाक दिवस के अवसर पर जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और कोरिया का कोस्पी सहित अधिकतर एशियाई शेयर बाजार आज बंद रहे। यह दिन गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है। उधर, बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली थी, जब मजबूत नॉन-फार्म पेरोल डेटा ने मंदी की आशंकाओं को कुछ हद तक कम कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 279 अंकों की छलांग, निफ्टी 24,400 के पार – इन स्टॉक्स में रही हलचल

Business News

सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती
सोमवार सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 279.19 अंकों की बढ़त के साथ 80,781.18 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 69.95 अंक चढ़कर 24,416.65 पर पहुंच गया। शुरुआती घंटे में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही, जबकि 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

आज के टॉप गेनर्स और लूज़र्स
निफ्टी पर आज जिन शेयरों ने सबसे अधिक रफ्तार पकड़ी उनमें अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और इटरनल शामिल हैं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डीज लैब्स नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे। बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आए, जिनमें FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1-1% की तेजी रही।

इन स्टॉक्स पर खास नजर
आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों की विशेष नजर एवेन्यू सुपरमार्ट्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स, पीएनबी गिल्ट्स, आर्कियन केमिकल्स, सनोफी कंज्यूमर हेल्थ, ग्रेविटा इंडिया, सनटेक रियल्टी, सिटी यूनियन बैंक, एथर इंडस्ट्रीज, शिल्पा मेडिकेयर, बीएसई, जीओसीएल कॉर्प, टाटा मोटर्स, इंद्रप्रस्थ गैस और टाटा स्टील जैसे प्रमुख शेयरों पर बनी हुई है।

एसबीआई को तगड़ा झटका
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% की गिरावट आई। चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कुछ कमजोर रहे, जिसका असर शेयर पर दिखा। कॉरपोरेट लोन में प्री-पेमेंट की वजह से बैंक की क्रेडिट ग्रोथ घटकर सालाना आधार पर 12.4% रह गई। बैंक का शेयर गिरकर ₹785.05 तक पहुँच गया।

एशियाई बाजारों में सन्नाटा
वेसाक दिवस के अवसर पर जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और कोरिया का कोस्पी सहित अधिकतर एशियाई शेयर बाजार आज बंद रहे। यह दिन गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है। उधर, बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली थी, जब मजबूत नॉन-फार्म पेरोल डेटा ने मंदी की आशंकाओं को कुछ हद तक कम कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/frequently-open-stock-market-sensex-crosses-279-points/article-19699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.