समर शेड्यूल में इंदौर की एयर कनेक्टिविटी को झटका, नासिक और उदयपुर की इंडिगो उड़ानें बंद

इंदौर (म.प्र.)

On

बुकिंग हटाई गई, शिर्डी दर्शन और राजस्थान यात्रा अब होंगी कठिन, मार्च के बाद नहीं मिलेगी सीधी उड़ान

समर शेड्यूल की शुरुआत से पहले ही इंदौर के हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से नासिक और उदयपुर के लिए संचालित होने वाली अपनी उड़ानों को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। मार्च के अंत से लागू होने वाले नए शेड्यूल में इन दोनों रूट्स को शामिल नहीं किया गया है, वहीं एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट से इन शहरों की बुकिंग भी हटा दी है।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अनुसार, 29 मार्च से प्रस्तावित समर शेड्यूल में इंदौर से नासिक और उदयपुर के लिए कोई सीधी उड़ान दर्ज नहीं है। इंडिगो ने 27 मार्च के बाद उदयपुर और 28 मार्च के बाद नासिक के लिए टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इससे यात्रियों की योजना अचानक बदलने पर मजबूर हो गई है।

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर शिर्डी जाने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ने वाला है। इंडिगो पहले ही इंदौर-शिर्डी की सीधी फ्लाइट बंद कर चुका है। ऐसे में यात्री नासिक तक उड़ान लेकर वहां से सड़क मार्ग से शिर्डी पहुंचते थे। अब नासिक की उड़ान भी बंद होने से श्रद्धालुओं के सामने सीधा विकल्प समाप्त हो गया है और उन्हें दूसरे शहरों के जरिए लंबा और महंगा सफर करना पड़ेगा।

पर्यटन के लिहाज से भी यह फैसला इंदौरवासियों के लिए झटका माना जा रहा है। उदयपुर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और यहां सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को अब ट्रेन या सड़क मार्ग पर निर्भर रहना होगा, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब इंदौर की एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। बीते कुछ महीनों में कई एयरलाइंस ने इंदौर से अपने रूट्स बंद किए हैं। हाल के समय में जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, अमृतसर, किशनगढ़ और बेलगाम जैसे शहरों की उड़ानें भी बंद हो चुकी हैं।

इंदौर एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में रनवे मरम्मत के चलते एयरपोर्ट रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहता है, जिससे उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के अनुसार मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित होगा, जिससे नई उड़ानों के जुड़ने और यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है।

ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TAFI) के प्रदेश अध्यक्ष अमूल कटारिया का कहना है कि फरवरी और मार्च की शुरुआत में परीक्षा सत्र के कारण यात्री ट्रैफिक सामान्य रह सकता है, लेकिन मार्च के मध्य और अप्रैल में छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में इंदौर एयरपोर्ट से 43 लाख 96 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। आने वाले समय में पुराने टर्मिनल को फिर से शुरू कर एटीआर विमानों का संचालन किए जाने की भी योजना है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shock-to-indores-air-connectivity-in-summer-schedule-indigo-flights/article-45461

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.