400 करोड़ की लागत से तैयार जबलपुर डुमना एयरपोर्ट, फिर भी उड़ानों का टोटा: बढ़ी सुविधाएं, घटा भरोसा

जबलपुर (म.प्र.)

On

रनवे और टर्मिनल की क्षमता बढ़ी, लेकिन बड़े शहरों से हवाई कनेक्टिविटी अब भी सीमित

डुमना एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण पर केंद्र सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन इसका लाभ यात्रियों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। अत्याधुनिक टर्मिनल, लंबा रनवे और बड़े विमानों की लैंडिंग की सुविधा होने के बावजूद जबलपुर से उड़ानों की संख्या बेहद सीमित बनी हुई है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में विस्तारित एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। उम्मीद जताई गई थी कि इससे जबलपुर को देश के बड़े शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। आज भी कई अहम रूट्स पर फ्लाइट न होने के कारण यात्रियों को ट्रेन या सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

क्षमता बढ़ी, कनेक्टिविटी नहीं

विस्तार से पहले डुमना एयरपोर्ट का रनवे लगभग 1998 मीटर लंबा था, जिसे बढ़ाकर करीब 2750 मीटर कर दिया गया है। टर्मिनल क्षमता भी 150 यात्रियों से बढ़ाकर 800 यात्रियों तक पहुंचाई गई है। अब यहां एयरबस ए-320 जैसे बड़े विमान उतर सकते हैं, फिर भी उड़ानों की संख्या में अपेक्षित इजाफा नहीं हुआ।

दूसरे शहरों से तुलना में पिछड़ा जबलपुर

हवाई सेवाओं के मामले में जबलपुर खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। इंदौर से जहां 20 से ज्यादा शहरों के लिए 40-50 उड़ानें संचालित हो रही हैं, वहीं भोपाल से भी दर्जनों फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। इसके मुकाबले जबलपुर जैसे संभागीय मुख्यालय में सीमित उड़ानें यात्रियों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही हैं।

भोपाल और प्रयागराज की फ्लाइट अब भी इंतजार में

बीते वर्ष भोपाल और प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की चर्चाएं जोरों पर थीं। इन रूट्स पर यात्रियों की मांग भी काफी अधिक है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। इससे व्यापारियों, छात्रों और धार्मिक यात्रियों को खासा नुकसान हो रहा है।

पहले स्थिति थी बेहतर

एयरपोर्ट विस्तार से पहले पुराने टर्मिनल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, बेंगलुरु और पुणे के लिए उड़ानें उपलब्ध थीं। रोजाना चार से आठ विमानों की आवाजाही होती थी। विस्तार के बाद उम्मीदों के विपरीत उड़ानों की संख्या छह से बढ़कर केवल सात तक ही सीमित रह गई है।

फिलहाल जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, बेंगलुरु, बिलासपुर और जगदलपुर के लिए फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव रत्न पांडे के अनुसार, एयरपोर्ट के पास अतिरिक्त उड़ानों को संभालने की पूरी क्षमता है, लेकिन नए रूट शुरू करने के लिए शासन स्तर पर फैसला होना जरूरी है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-dumna-airport-prepared-at-a-cost-of-rs-400/article-45477

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.