सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी: बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, MP से अवैध सप्लाई का खुलासा

बिलासपुर (छ.ग.)

On

वायरल रील से खुली अवैध हथियार नेटवर्क की परतें, दो राज्यों में फैली जांच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करना एक हिस्ट्रीशीटर को महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए बनाई गई रील वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अवैध हथियारों की अंतरराज्यीय सप्लाई का बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जिसकी कड़ियां मध्यप्रदेश से जुड़ी पाई गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी स्वराज कुर्रे (20) लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। हाल ही में उसने अवैध पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

हथियार और नशीली सामग्री बरामद

स्वराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल, चार मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस और 1100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी न सिर्फ हथियारों का प्रदर्शन कर रहा था, बल्कि नशे के अवैध कारोबार में भी शामिल था।

पूछताछ के दौरान स्वराज ने खुलासा किया कि उसे हथियारों की सप्लाई मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर (37) करता था। इस सूचना के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने भोपाल के अवैधपुरी क्षेत्र में दबिश देकर सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया।

चार पिस्टल की सप्लाई, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र ने स्वराज को कुल चार पिस्टल सप्लाई की थीं। इनमें से तीन पिस्टल दो साल पहले एक डकैती के मामले में जब्त की जा चुकी थीं, जबकि चौथी पिस्टल हाल ही में स्वराज की स्कूटी से बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने सप्लाई की गई सभी पिस्टलों को जब्त कर लिया है।

बड़वानी के जंगलों तक पहुंची जांच

सप्लायर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले पहुंची, जहां घने जंगलों के बीच अवैध हथियार निर्माण का एक कारखाना चिन्हित किया गया। यहां छोटे पिस्टल तैयार किए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही गिरोह का सरगना फरार हो चुका था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बड़वानी जिला लंबे समय से अवैध ऑटोमैटिक हथियार निर्माण के लिए कुख्यात रहा है। यहां से बने हथियार छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई किए जाते रहे हैं।

जांच जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/demonstration-of-weapons-was-huge-on-social-media-history-sheeter/article-45480

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.