- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने MP बोर्ड 10वीं परीक्षा में किया टॉप, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
सिंगरौली की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने MP बोर्ड 10वीं परीक्षा में किया टॉप, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Singroli, MP

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) की 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली जिले की प्रतिभाशाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है।
प्रज्ञा जायसवाल, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल निवास की छात्रा हैं। उनके पिता श्री विनय कुमार जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती शशिकला जायसवाल भी एक समर्पित शिक्षिका हैं। शिक्षक दंपती की इस होनहार बेटी ने कड़ी मेहनत और समर्पण से 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
प्रज्ञा की इस उल्लेखनीय सफलता पर न सिर्फ स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हर्ष की लहर है, बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रज्ञा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें विशेष कार्यक्रम के दौरान बधाई दी। उन्होंने कहा, "प्रज्ञा जायसवाल ने न केवल सिंगरौली जिले का बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। हम जल्द ही इस प्रतिभावान छात्रा से मुलाकात करेंगे।"
प्रज्ञा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।