ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र में बैंक अधिकारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Gwalior, MP

ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर पंकज शर्मा की नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नशामुक्ति केंद्र के संचालकों ने उन्हें हाथ-पैर बांधकर पीटा, जिससे उनकी जान चली गई।

 पंकज शर्मा को परिवार ने 25 जुलाई को महाराजपुरा, शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया गया कि पंकज कुछ समय से स्मैक और गांजा जैसी नशे की लत से जूझ रहे थे। मंगलवार रात (12 अगस्त) उन्हें बड़ागांव खुरैरी के पास से पकड़कर वापस नशामुक्ति केंद्र ले जाया गया था।

परिजनों के अनुसार, पंकज पूरी तरह स्वस्थ थे और एक दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से भागकर घर लौटे थे। लेकिन रातभर उनकी पिटाई की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे इस समय फरार हैं। पंकज के परिवार ने न केवल उनकी मौत की पूरी जांच की मांग की है, बल्कि केंद्र को बंद करने की भी मांग की है।

पंकज शर्मा ग्वालियर के उपनगर मुरार, त्यागी नगर के निवासी थे और पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी अनुकृति कटारे और एक बेटी है। पंकज ने अपनी मौत से एक दिन पहले पत्नी और बेटी से मुलाकात की थी।

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र में बैंक अधिकारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Gwalior, MP

 पंकज शर्मा को परिवार ने 25 जुलाई को महाराजपुरा, शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया गया कि पंकज कुछ समय से स्मैक और गांजा जैसी नशे की लत से जूझ रहे थे। मंगलवार रात (12 अगस्त) उन्हें बड़ागांव खुरैरी के पास से पकड़कर वापस नशामुक्ति केंद्र ले जाया गया था।

परिजनों के अनुसार, पंकज पूरी तरह स्वस्थ थे और एक दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से भागकर घर लौटे थे। लेकिन रातभर उनकी पिटाई की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे इस समय फरार हैं। पंकज के परिवार ने न केवल उनकी मौत की पूरी जांच की मांग की है, बल्कि केंद्र को बंद करने की भी मांग की है।

पंकज शर्मा ग्वालियर के उपनगर मुरार, त्यागी नगर के निवासी थे और पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी अनुकृति कटारे और एक बेटी है। पंकज ने अपनी मौत से एक दिन पहले पत्नी और बेटी से मुलाकात की थी।

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspected-death-of-a-bank-officer-at-de-addiction-center/article-30546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.