- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भाजपा नेता की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया
भाजपा नेता की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया
Bhopal
डिंडौरी में भाजपा नेता दशरथ राठौर की पत्नी संगीता का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद दशरथ पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था, और न देने पर उसने हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है, जब भाजपा नेता घर पहुंचे और संगीता का शव फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार रात करीब 7:30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, दशरथ घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि संगीता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। फांसी के फंदे को काटकर उन्होंने पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दशरथ ने पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
संगीता के परिजनों का कहना है कि दशरथ ने पांच लाख रुपये की मांग की थी और जब पैसे नहीं दिए गए तो उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। संगीता के पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद ने उनकी बेटी से मारपीट की थी, और एक बार संगीता मायके भी आई थी। इसके बावजूद समझौता करके उन्होंने उसे ससुराल भेज दिया था। संगीता के दादा ने भी आरोप लगाया कि दशरथ ने 5 लाख रुपये की मांग की थी, जो वह नहीं दे पाए थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए