एमपी में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलों के साथ जारी गर्मी की मार, 7 मई तक अलर्ट

Bhopal

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। राज्य में एक साथ तीन अलग-अलग मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे आंधी, बारिश और ओले गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित 45 जिलों में मौसम विभाग ने 7 मई तक अलर्ट जारी किया है।

 छतरपुर में तेज आंधी से गिरा बीएसएनएल टॉवर

छतरपुर जिले के बरद्ववाहा गांव में शनिवार शाम तेज आंधी के चलते बीएसएनएल का एक पुराना टॉवर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार यह टॉवर कई वर्षों से निष्क्रिय था और इसकी जर्जर हालत के बारे में प्रशासन को कई बार जानकारी दी जा चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

राजगढ़ में बिजली गिरने से सुलगा पेड़

राजगढ़ जिले के पीपलहेला गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे आसमानी बिजली गिरने से एक पेड़ में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।

ओलों और बारिश के बीच गर्मी भी बेहाल कर रही

राज्य में कहीं तेज हवाएं और ओले गिर रहे हैं, तो वहीं गर्मी भी अपने चरम पर है। नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। रतलाम 43.4, खरगोन 42.6, शाजापुर 42.4 और खंडवा 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म स्थानों में शामिल रहे।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारा 41.1, इंदौर 40.8, उज्जैन 41.4, ग्वालियर 34.1 और जबलपुर 38.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, टीकमगढ़, रायसेन और शिवपुरी में भी तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तीनों सिस्टम सक्रिय रहेंगे, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। लोगों से सावधानी बरतने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलों के साथ जारी गर्मी की मार, 7 मई तक अलर्ट

Bhopal

 छतरपुर में तेज आंधी से गिरा बीएसएनएल टॉवर

छतरपुर जिले के बरद्ववाहा गांव में शनिवार शाम तेज आंधी के चलते बीएसएनएल का एक पुराना टॉवर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार यह टॉवर कई वर्षों से निष्क्रिय था और इसकी जर्जर हालत के बारे में प्रशासन को कई बार जानकारी दी जा चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

राजगढ़ में बिजली गिरने से सुलगा पेड़

राजगढ़ जिले के पीपलहेला गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे आसमानी बिजली गिरने से एक पेड़ में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।

ओलों और बारिश के बीच गर्मी भी बेहाल कर रही

राज्य में कहीं तेज हवाएं और ओले गिर रहे हैं, तो वहीं गर्मी भी अपने चरम पर है। नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। रतलाम 43.4, खरगोन 42.6, शाजापुर 42.4 और खंडवा 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म स्थानों में शामिल रहे।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारा 41.1, इंदौर 40.8, उज्जैन 41.4, ग्वालियर 34.1 और जबलपुर 38.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, टीकमगढ़, रायसेन और शिवपुरी में भी तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तीनों सिस्टम सक्रिय रहेंगे, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। लोगों से सावधानी बरतने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/weather-havoc-in-mp-and-the-heat-continued-with-hail/article-19606

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.