मौत की रफ्तार: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, कई किलोमीटर तक घसीटा, तीन की दर्दनाक मौत

Mandsaur

जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जब तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ने तीनों को कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया।

शादी से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिला मौत का मंजर

जानकारी के अनुसार, कमल सिंह राजपूत, उनकी पत्नी लाली बाई और बेटी सेमली शंकर गांव रूपरा लौट रहे थे। वे पास के गांव में एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार ने बाइक सवारों को घसीटते हुए कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद टायर फटा, फिर भी दौड़ाता रहा गाड़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद कार का एक टायर फट गया, बावजूद इसके ड्राइवर ने वाहन को रफ्तार में भगाते हुए मंडी तक पहुंचा दिया, जहां उसने कार को कृषि उपज मंडी में छुपा दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कार जब्त की, आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही शामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

मौत की रफ्तार: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, कई किलोमीटर तक घसीटा, तीन की दर्दनाक मौत

Mandsaur

शादी से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिला मौत का मंजर

जानकारी के अनुसार, कमल सिंह राजपूत, उनकी पत्नी लाली बाई और बेटी सेमली शंकर गांव रूपरा लौट रहे थे। वे पास के गांव में एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार ने बाइक सवारों को घसीटते हुए कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद टायर फटा, फिर भी दौड़ाता रहा गाड़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद कार का एक टायर फट गया, बावजूद इसके ड्राइवर ने वाहन को रफ्तार में भगाते हुए मंडी तक पहुंचा दिया, जहां उसने कार को कृषि उपज मंडी में छुपा दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कार जब्त की, आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही शामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-speed-of-death-speeded-up-car-riding-a-bike/article-19272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.