बड़वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप को ट्राले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक घायल

Barwani, MP

शुक्रवार सुबह बड़वानी जिले के सिलावद क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसे में 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मजदूरी के लिए सजवानी गांव की ओर जा रहे करीब 30 मजदूरों को ले जा रही पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी।

 हादसे के बाद घायलों को पहले सिलावद अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सवारी क्षमता से अधिक थे लोग, कई नाबालिग भी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेदपुरी गांव से निकली यह पिकअप गाड़ी सुबह करीब 10 बजे सजवानी गांव की ओर जा रही थी। वाहन में मजदूरों के साथ कुछ नाबालिग बच्चे भी सवार थे। अचानक तेज गति से आ रहे ट्राले ने पीछे से सीधी टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार मजदूर सड़क पर बिखर गए। कई की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत की मदद, प्रशासन पर उठे सवाल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सिलावद अस्पताल भिजवाया। जनपद पंचायत सदस्य प्रताप मेहता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन न तो ओवरलोडिंग पर रोक लगाता है और न ही मजदूरों के सुरक्षित परिवहन के लिए कोई व्यवस्था करता है।

मेडिकल टीम ने दी जानकारी

सिलावद अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तालिब अली सैयद ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है। जिनकी हालत नाजुक है, उन्हें तुरंत बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना मजदूर पिकअप और लोडिंग वाहनों में क्षमता से अधिक सवार होकर जान जोखिम में डालते हैं। प्रशासन की उदासीनता से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बड़वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप को ट्राले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक घायल

Barwani, MP

 हादसे के बाद घायलों को पहले सिलावद अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सवारी क्षमता से अधिक थे लोग, कई नाबालिग भी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेदपुरी गांव से निकली यह पिकअप गाड़ी सुबह करीब 10 बजे सजवानी गांव की ओर जा रही थी। वाहन में मजदूरों के साथ कुछ नाबालिग बच्चे भी सवार थे। अचानक तेज गति से आ रहे ट्राले ने पीछे से सीधी टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार मजदूर सड़क पर बिखर गए। कई की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत की मदद, प्रशासन पर उठे सवाल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सिलावद अस्पताल भिजवाया। जनपद पंचायत सदस्य प्रताप मेहता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन न तो ओवरलोडिंग पर रोक लगाता है और न ही मजदूरों के सुरक्षित परिवहन के लिए कोई व्यवस्था करता है।

मेडिकल टीम ने दी जानकारी

सिलावद अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तालिब अली सैयद ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है। जिनकी हालत नाजुक है, उन्हें तुरंत बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना मजदूर पिकअप और लोडिंग वाहनों में क्षमता से अधिक सवार होकर जान जोखिम में डालते हैं। प्रशासन की उदासीनता से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/trollers-hit-a-pickup-filled-with-painful-road-accident-in/article-29507

खबरें और भी हैं

जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी से मरीजों को नई जिंदगी, डॉ. प्रमोद कुमार नेमा की सफलता

टाप न्यूज

जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी से मरीजों को नई जिंदगी, डॉ. प्रमोद कुमार नेमा की सफलता

भोपाल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार नेमा ने जटिल हड्डी और जोड़ संबंधी मामलों में सफल सर्जरी कर मरीजों...
भोपाल 
जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी से मरीजों को नई जिंदगी, डॉ. प्रमोद कुमार नेमा की सफलता

MPL T20 2026: का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया मध्य प्रदेश लीग का फाइनल मैच, जहाँ चंबल घड़ियाल्सने रॉयल निमार ईगल्स को...
स्पोर्ट्स 
MPL T20 2026: का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया

रायपुर में टैक्स नहीं चुकाने वालों पर निगम सख्त, 4 परिसर सील; एक दिन में 1.33 करोड़ की वसूली

634 संपत्तियों से संपत्तिकर वसूला गया, 30 जून तक एकमुश्त टैक्स जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट; बकायादारों पर...
छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में टैक्स नहीं चुकाने वालों पर निगम सख्त, 4 परिसर सील; एक दिन में 1.33 करोड़ की वसूली

आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया, श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू में हारे

बेलफास्ट टी-20 में आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, श्रेयस ने कप्तानी में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा
स्पोर्ट्स 
आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया, श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू में हारे

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.